Tokyo Olympics 2020: हरियाणा की सरकार अपने राज्यों के खिलाड़ियों पर हुई मेहरबान,कर रही है इनामों की बारिश।

टोक्यो ओलिंपिक खेलो में भारत के पहलवान रवि दहिया ने सिल्वर मेडल जीता है। पुरुषों के 57 किलो वर्ग प्रतियोगिता में फाइनल में हरियाणा के रवि क़ो Zavur Uguev से 4-7 से हार का सामना करना पड़ा। वही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया है। कि प्रदेश के खेल नीति के मुताबिक रवि को सिल्वर मेडल जीतने पर चार करोड़ की नगद राशि दी जाएगी। साथ ही क्लास 1 नौकरी वीआईपी नौकरी साथ ही, रवि को फ्लैट भी मिलेगा।

Tokyo Olympics 2020: हरियाणा की सरकार अपने राज्यों के खिलाड़ियों पर हुई मेहरबान,कर रही है इनामों की बारिश।

रवि दहिया के गांव में बनेगा हाईटेक सुविधाओं से लैस रेसलिंग स्टेडियम

इसके साथ ही रवि दहिया के गांव में हाईटेक सुविधाओं से लैस रेसलिंग स्टेडियम भी बनाया जाएगा। रवि भारत की ओर से ओलंपिक में मेडल जीतने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। अभी तक ओलंपिक में कोई भी भारतीय रेसलर गोल्ड मेडल नहीं जीता है। सिर्फ अभिनव बिंद्रा एक ऐसे भारतीय हैं, जिनके नाम व्यक्तिगत कॉन्पिटिशन में गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। भारतीय रेसलर दीपक पुनिया अपने पदार्पण मैच में गुरुवार को बारीक अंतर से ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गए।

भारतीय हॉकी टीम में हरियाणा के दो खिलाड़ियों, पर होगी इनामों की’ बारिश

भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। ओलंपिक खेलों में पुरुषों की इवेंट में हिस्सा लेने वाले भारतीय हॉकी टीम में हरियाणा के दो खिलाड़ी शामिल है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दोनों प्लेयर्स को ढाई ढाई करोड़ की नगर राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने कहा था मै हरियाणा सरकार की तरफ से भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल हरियाणा के दो खिलाड़ियों ढाई ढाई करोड़ की नगद राशि के साथ खेल विभाग में नौकरी और फ्लैट देने की घोषणा करता है।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)