चित्रकूट की जेल में शूटऑउट।

उत्तर प्रदेश की चित्रकूट की जेल में दो कैदियों की बीच हिंसक झड़प की खबरे आ रही है। सूत्रों के अनुसार दो कैदियों के बीच में झड़प हुई और फिर गोली चलने की आवाज आयी। इस ताबड़तोड़ गोली चलने से पुरे जेल प्रशासन के बीच में हड़कंप मच गया है। इस गोली चलने की खबर जैसे ही लखनऊ के उच्चअधिकारीयों को लगी उन्होंने तुरंत जेल प्रशासन से जानकारी लेने शुरू कर दी।
सूत्रों के अनुसार चित्रकूट जिला जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक में ताबतोड़ गोली चली जिसमे तीन कैदियों की मौत होने की खबर है। इस घटना के बाद मौके पर जिला अधिकारी , एसपी और तमाम आला अधिकारी मौजूद है। पुलिस अधिकारीयों से मिली जानकारी के अनुसार जेल में बंद कैदी अंशुल दीक्षित को कही से कट्टा मिल गया था , जिसके बाद उसने जेल में बंद अन्य दो कैदी मेराजुद्दीन और मुकीम उर्फ़ काला को गोली मार दी। इन दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जाता है मुकीम उर्फ़ काला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बड़ा बदमाश है। वही पुलिस ने बताया की जवाबी कार्यवाई में अंशुल दीक्षित को भी पुलिस में मार दिया है।
अब सवाल पुरे जेल प्रसाशन पर खड़े हो रहे है की जेल में बंद कैदी के पास बन्दुक कैसी पहुंची ? जेल प्रशासन की इसमें लापरवाही साफ़ साफ़ दिख रही है। अब देखने वाली बात ये है की क्या कोई जांच उन अधिकारीयों होगी जो जेल पर अपनी ड्यूटी दे रहे थे ? या ये उत्तर प्रदेश पुलिस की सोची समझी चाल है ? अब देखना होगा इसमें क्या खुलासा होता है ? और किन अधिकारियो पर गाज गिरती है।

Leave a Comment