Tulsi Puja 2022: कार्तिक मास में तुलसी पूजन का बहुत बड़ा महत्व है और हमेशा से ही ऐसा कहा जाता है कि कार्तिक मास में तुलसी पूजन से भगवान श्रीहरि प्रसन्न हो जाते हैं और ऐसा कहा जाता है की जहां भगवान श्रीहरि होते हैं वहीं देवी लक्ष्मी का भी वास होता है।
10 हजार गोदान के बराबर है तुलसी
विषय सूची
जैसा की हमने बताया कार्तिक माह में तुलसी की पूजा का विशेष विधान है। ये भी कहा जाता है कि इस महीने तुलसी पूजा करने से भगवान श्रीहरि प्रसन्न होते हैं, जहां भगवान श्री हरि होते हैं, वहीं देवी लक्ष्मी का भी वास होता है।
आपको बता दें कि कार्तिक की पूजा में भगवान श्रीहरि को तुलसी चढ़ाने का फल 10 हजार गोदान के बराबर माना जाता है। वहीं आपको बता दें कि सप्तदेवालयों में कार्तिक नियम व्रत सेवा अंतर्गत तुलसी पूजन एवं दीपदान के लिए भक्तों का ताता लगना शुरू हो चुका है।
सुख समृद्धि की देवी हैं तुलसी
ऐसी शुरू से ही मान्यता है कि कार्तिक मास में तुलसी नामाष्टक का पाठ करने और सुनने से कोई भी लाभ दोगुना हो जाता है। जो दंपति संतान सुख से वंचित होते हैं , उन्हें भी तुलसी पूजा जरूर करनी चाहिए। वैसे तो पूरे कार्तिक मास में ही तुलसी के सामने दीपक जलाना चाहिए लेकिन यदि किसी कारणवश आपने दीपक नहीं जलाया है तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूरे 31 दीपक जलाकर अपने घर और गृहस्थी के लिए सौभाग्य की कामना जरूर करनी चाहिए।
ठा. राधादामोदर मंदिर के सेवायत कृष्णबलराम गोस्वामी ने बताया कि कार्तिक मास में सप्तदेवालयों में नियम व्रत सेवा महोत्सव अंतर्गत देश-विदेश से आए भक्त सुबह से ही भगवान की सेवा पूजा के साथ-साथ तुलसी पूजन अर्चन एवं तुलसी नामाष्टक का पाठ करना शुरू कर देते हैं। साथ ही शाम को तुलसी के समक्ष दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।
कैसे करें कार्तिक मास में तुलसी की पूजा ?
अगर आपके घर में आप तुलसी का पौधा लगाने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रहें कि इसे गुरुवार के दिन लगाना शुभ होता है। गुरुवार के साथ ही कार्तिक के महीने में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। ये भी मान्यता है कि कार्तिक महीने में तुलसी के पौधे की पूजा करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सेहत भी अच्छी हो जाती है।
ऐसा कहा जाता है कि तुलसी का पौधा हमेशा घर या आंगन के बीच में लगाना चाहिए व इसे लगाते समय दिशा का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। इसे हमेशा उत्तर या ईशान दिशा में ही लगाना चाहिए। इतना ही नहीं, आप चाहे तो सोने के कमरे की बालकनी में भी तुलसी के पौधे को आसानी से लगा सकते हैं।