Lucky Plants: घर मे अगर होंगे ये पौधे तो कभी नहीं होंगी धन की कमी, जाने सारे वास्तु टिप्स

Lucky Plants: वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधें ऐसे होते हैं जिनके घर में होने से सकारात्मक ऊर्जा और तरक्की आती है , ये पौधे घर का वास्तु दोष भी दूर करते हैं और घर में पॉजिटिव एनर्जी के फ्लो को बढ़ाने में लाभदायक होते हैं।इन पौधों को लगाने से आपके घर में सुख समृद्धि आती है और घर के लोगों की सेहत अच्छी बनी रहती है।

धन और वैभव को बढ़ाते हैं ये पौधे

हम सभी हमेशा अपने घर को सजाने के लिए बालकनी में पेड़ और पौधे लगाया करते हैं। आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो घर को सुंदर बनाने के साथ-साथ घर में धन और वैभव को भी बढ़ाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही पौधों के बारे में बताने जा रहे जो आपके जीवन को सुख समृद्धि से भर देंगे, और इन्हें अपनी बालकनी में लगाने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार भी होगा।आइए उनके बारे में जानते हैं।

नौबजिया का पौधा

नौबाजिया के पौधे को घर में लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। नौबजिया की देखभाल करना भी बहुत आसान है और ये देखने में भी बहुत ज्यादा सुंदर लगता है। आपको बता दें कि इसे घर में लगाने से आपका जीवन धन-धान्य से भर जाएगा।

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से सुख समृद्धि भी आती है। मनी प्लांट को घर में हमेशा उत्‍तर दिशा में लगाना चाहिए। किसी वजह से अगर आप इसे उत्तर दिशा में नहीं लगा सकते हैं तो पू्र्व दिशा में भी आप मनी प्लांट को लगा सकते हैं।

नींबू का पेड़

घर में नींबू का पेड़ लगाना सिर्फ वास्तु के हिसाब से ही अच्छा नहीं है बल्कि ये आपके घर के वातावरण को शुद्ध रखने में भी मदद करता है। ऐसा भी माना जाता है कि अगर आपके घर में नींबू का पेड़ लगा है तो इससे आपके घर पर किसी की बुरी नजर नहीं पड़ती है।

तुलसी का पौधा

अपने घर की बालकनी में आपको उत्‍तर या पूर्व या फिर उत्‍तर-पूर्व की दिशा में तुलसी का पौधा तो जरूर से लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा लगा होता उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ध्यान रहे कि रोज तुलसी के पास घी का दिया जरूर जलाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Unlucky Plants: घर मे इन पौधों को रखने पर कभी नहीं होती बरकत, माँ लक्ष्मी भी रुष्ट हो कर छोड़ देती हैं आपका निवास

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)