राजनीतिक बयानबाजी: अपने पिता मुलायम सिंह को अब्बाजान कहने पर भड़के अखिलेश, सीएम योगी को दी शब्दों की मर्यादा में रहने की नसीहत, जाने क्या है पूरा मामला।

कुछ दिन पहले आज तक के न्यूज़ चैनल पर यूपी पंचायत कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उनके  पिता मुलायम सिंह यादव के लिए अब्बाजान शब्द का उपयोग किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस अब्बाजान शब्द के उपयोग के बाद से ही सपा के लोग बीजेपी पर पलटवार करने लगे और बयानबाजी बीजेपी और सपा के बीच शुरू हो गया।

अखिलेश

यह भी पढ़े: ICMR की स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा : जाने कोरोना पर कितनी असरदार है COVISHILED और COVAXIN की MIX DOSE?

अखिलेश ने किया था पलटवार

अखिलेश यादव के पिता पर योगी आदित्यनाथ का अब्बा जान शब्द का इस्तेमाल करना उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। उन्होंने योगी के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी भाषा का ध्यान रखना चाहिए और संतुलन बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा और उनका झगड़ा मुद्दों का है मगर मेरे पिता के बारे में अगर वह कुछ भी कहते हैं तो वह भी अपने पिता के बारे में सुनने के लिए तैयार है। उन्हें अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए।

यह भी पढ़े: NTA NEET 2021 : NTA ने जारी किया नया नोटिफिकेशन, आयुसीमा और क्वालिफिकेशन में किया बड़ा बदलाव।

क्या है पूरा मामला ?

आपको बता दें कि आज तक चैनल के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि उनके अब्बा जान तो कहा करते थे कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। अखिलेश यादव ने अपने पिता के लिए अब्बा जान शब्द सुनने के बाद बीजेपी पर पलटवार किया था।

यह भी पढ़े: महेंद्र सिंह धोनी पर ट्विटर ने किया बड़ी कार्यवाही, ट्विटर पर सक्रीय न होने की वजह से अकाउंट से हटाया ब्लू टिक।

अखिलेश के बयान पर बीजेपी का पलटवार

अखिलेश यादव के दिए बयान के बाद से भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पलटवार किया और कहा अब्बा एक मीठा और अच्छा शब्द है। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अगर अखिलेश यादव अपने पिता को एक अंग्रेजी का शब्द डैडी बोल सकते हैं  तो उनको उर्दू शब्द को लेकर नफरत क्यों आ गई है। उर्दू शब्द के लिए नफरत क्यों आई है इस पर अखिलेश यादव को जानकारी देने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े: Tokyo Olympic 2020: 121 साल का इंतजार खत्म नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)