UTTAR PARDESH में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। इस विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी अपनी रणनीति बनाने में लगी हुई है। मायावती की पार्टी ब्राह्मणों को लुभाने के लिए ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत की है। इस चुनावी युद्ध में कांग्रेस भी अपनी रणनीति के साथ उतरने जा रही है।
यह भी पढ़े: SUPRIME COURT ने क्लिनिकल ट्रायल के आंकड़े पर जताई चिंता, कहा सामने आने चाहिए आंकड़े।
कांग्रेस पार्टी अपने आप को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है। योगी सरकार के खिलाफ UTTAR PARDESH में कांग्रेसी युद्ध का विगुल फूंकने की तैयारी में है। कांग्रेस पार्टी क्विट इंडिया की तर्ज पर महंगाई, किसान और बेरोजगारी जैसे मुद्दों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

UTTAR PARDESH विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की क्या रणनीति है?
विषय सूची
खबरों के मुताबिक कांग्रेसी 403 निर्वाचन क्षेत्रों में अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करने वाली है। इस विरोध प्रदर्शन में बीजेपी छोड़ो का नारा दिया जाएगा। इस नारे के साथ कांग्रेस फिर से UTTAR PARDESH में अपने आप को खड़ा करने की कोशिश करेगी। कांग्रेश द्वारा बनाई रणनीति के मुताबिक हर क्षेत्र के मुख्य बाजारों में 5 किलोमीटर तक कांग्रेस का काफिला निकाला जाएगा। इस काफिले में बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी भी की जाएगी।
प्रियंका गांधी का उत्तर प्रदेश में कुछ कर सकते हैं बड़ा बदलाव?
आपको बता दें कांग्रेस पार्टी जिस मुद्दे को लेकर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है और मोदी सरकार को घेर रही है उन्हीं मुद्दों के सहारे UTTAR PARDESH में भी राजनीति को धार देने की कवायद शुरू हो चुकी है। किसान, महिला सुरक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लगातार प्रियंका गांधी उठाती रही है। ऐसे में कांग्रेस द्वारा अभियान शुरू किया जा रहा है तो प्रियंका गांधी की राजनीतिक रणनीति देखने को मिलने वाली है। अब देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इसमें कितना सफल हो पाते हैं और अपने विरोध प्रदर्शन के जरिए जनता को एकजुट करने में सफल होते हैं या नहीं।
यह भी पढ़े: आजादी के जश्न को ISRO करेगा दोगुना, ISRO की एक और बड़ी छलांग, आसमान में तैनात होगा निगहबान।
300 से ज्याद सीटे जीतेगी बीजेपी – योगी
भाजपा, कांग्रेस को अपने इस लड़ाई से बिल्कुल ही बाहर मान रही हैं। भाजपा का पूरा फोकस सपा और अखिलेश यादव पर जाकर रुक जाता है। उत्तर प्रदेश में यही वजह है कि विधानसभा चुनाव को लेकर एक खास रणनीति बीजेपी बना रही है और सियासी समीकरणों को समझते हुए तैयारी कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार इस बात का दावा करते नजर आए हैं इस बार भी उनकी सरकार विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटों पर जीतने वाली है। सीएम योगी आदित्यनाथ बिल्कुल कॉंफिडेंट है कि इस बार भी उनकी सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा है कि सपा के कार्यकाल में सिर्फ भ्रष्टाचार दंगे और विकास के नाम पर कुछ नहीं होता था। लेकिन अगर अखिलेश यादव की बात करें तो अखिलेश यादव 400 +सीट जीतने का दावा कर रहे हैं।
