बाप ने नहीं मानी बेटे की बात, मुलायम सिंह यादव ने लगवाई वैक्सीन।

अखिलेश यादव ने उठाये थे वैक्सीन पर सवाल

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जब देश में 2 जनवरी को वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू करने का ऐलान होने वाला था तब एक विवादित बयान दिया था। सपा अध्यक्ष ने कहा था कि उनको बीजेपी के टीके पर यकीन नहीं है इसलिए मैं अभी टीका नहीं लगवाने जा रहा हूं। हमारी सरकार बनेगी तो सभी को मुक्त वैक्सीन दिया जाएगा। 

यह भी पढ़े : दिल्ली में मेट्रो के चलते ही लोगों ने तोड़े सारे नियम।

अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने लगवाई वैक्सीन

इस बयान के बाद आज मुलायम सिंह यादव ने कोराेना का टीका लगवा दिया लिया। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और सांसद मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। जैसे ही मुलायम सिंह यादव की वैक्सीन लगाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर आई उनके बेटे अखिलेश यादव ट्रोल होने लगे हैं।

यह भी पढ़े : दिल्ली को खोलने कि तैयारी शुरू, फिर भी केजरीवाल से नाराज क्यों है व्यापारी ?

आपको बता दें मुलायम सिंह यादव लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। अगस्त 2020 में ही उनकी तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह यादव को यूरिनल इन्फेक्शन की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद डॉक्टर्स उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए। डॉक्टरों के अनुसार अभी सेहत में काफी हद तक सुधार हो चुका है।

यह भी पढ़े : अटेंडेंट का कार्ड बनवा कर अस्पताल में भर्ती राम रहीम से मिलने पहुंचे हनीप्रीत।

अखिलेश यादव क्यों हो रहे है ट्रोल

मुलायम सिंह की वैक्सीन लगाने वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद अखिलेश कुमार यादव को यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। फोटो को टैग करते हुए एक यूजर ने पूछा क्या आप की सरकार बन गई है? नेताजी को जो वैक्सीन लगी है क्या वह सपा वाली वैक्सीन है? एक यूजर्स ने अखिलेश यादव को टैग करते हुए लिखा आपके पिताजी ही आपके ऊपर भरोसा नहीं करते हैं इसलिए उन्होंने मोदी सरकार की वैक्सीन लगवा ली है।

यह भी पढ़े : सफदरगंज अस्पताल में नर्सों ने शुरू किया आंदोलन।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)