Condom का इस्तेमाल रोज बढ़ रहा, 2025 तक 3.70 अरब डॉलर का हो जाएगा |

दुनिया में कंडोम का इस्तेमाल करने वालों की तादात बढ़ती जा रही है और कंडोम बाजार भी बढ़ता जा रहा है। कंडोम अनचाहे गर्भ से ही नहीं बचाता बल्कि कई तरह की यौन संबंधित बीमारियों से भी बचाव करता है और अब यह मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। और एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2025 तक कंडोम का पूरी दुनिया में बाजार 3 अरब 70 करोड़ रुपए का हो जाएगा। आपको बता दें ग्लोबल टेक्नोलॉजी रिसर्च की न्यूनतम बाजार रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक कंडोम बाजार का आकार 2020 से 25 तक 3.70 बिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़ने की उम्मीद है और वैश्विक कंडोम बाजार 8 प्रतिशत चक्रवर्ती वार्षिक वृद्धि के दर से आगे बढ़ेगा। रिपोर्ट में कहा गया है यौन लोगों कें प्रति जनता की बढ़ती जागरूकता की वजह से वैश्विक कंडोम बाजार का आकार हर साल बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि 44 प्रतिशत कंडोम मार्केट का विकास इंडो पेसिफिक में होगा जिसमें चीन, भारत और जापान सबसे महत्वपूर्ण बाजार है। इसके साथ ही कहा गया है कि कंडोम कों लेकर अलग-अलग कंपनियों के बीच बढ़ती स्पर्धा सें भी कंडोम व्यवसाय को फैलाने में मदद मिल रही है।

तेजी से बढ़ रहा है कंडोम का इस्तेमाल

रिपोर्ट में कहा गया है बाजार में कंडोम कें आकार उनके रंग उनके फ्लेवर को धीरे-धीरे सामाजिक स्वीकृति मिल रही है जिनमें कंडोम उत्पाद सामग्री डिजाइन का ही लगातार विकास हो रहा है। कंडोम कंपनियां अब अपने प्रोडक्ट की डिजाइन और उनकी पैकेजिंग पर भी काफी ध्यान दे रही है और यह उपभोक्ताओं को उत्पादों की खरीदारी में अधिक सहज बना रही है। इसीलिए उपभोक्ता आवश्यकताओं के मुताबिक कंडोम कें अनुकूल के साथ-साथ उनकी पैकेजिंग पर बढ़ते ध्यान से पूर्व अनुमान अवधि के दौरान बाजार की वृद्धि का समर्थन करने की उम्मीद है। इसलिए उपभोक्ता अपनी जरूरत के हिसाब से इसे स्टोर कर सकते हैं और एक बार स्टोर करने के बाद यें स्टोर कई दिनों तक रखा जा सकता है।

इस देश में मिलता है दुनिया सबसे महंगा कंडोम

हालांकि कई देशों में कंडोम मुफ्त में भी बांटे जाते हैं और भारत में भी सरकारी सेंटर्स में कंडोम मुफ्त में बांटे जाते हैं। लेकिन दुनिया के कई देशों में कंडोम की कीमत काफी ज्यादा है खासकर वेनेजुएला में कंडोम की कीमत सुनकर आप सिर पकड़ लेंगे ऐसा इसलिए क्योंकि वेनेजुएला में एक पैकेट कंडोम की क़ीमत 60 हजार रूपये है। यानी एक लैपटॉप या एक टीवी की कीमत से ज्यादा और सबसे बड़ी बात यह है कि वेनेजुएला में गर्भपात पर रोक है और अवैध रूप से गर्भपात कराने पर सजा का भी प्रावधान है।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)