covid 19 update : पांच राज्यों में हैं कोरोना के 84% मामले, देश में फिर रिकवरी दर की तुलना में पाजिटिविटी रेट है ज्यादा।

देश में फिर से कोरोना (covid 19) धीरे-धीरे पैर पसारने लगा है। भारत में अगस्त महीने में covid 19 के मामलों में हर दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। देश में बीते 24 घंटे की बात करें तो covid 19 की रिकवरी दर एक बार फिर नए मामलों की संख्या में इजाफा हुआ है। साफ शब्दों में कहें तो देश में रिकवरी रेट से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट फिर हो गई है। देश के सिर्फ पांच राज्यों में सबसे अधिक covid 19 के मामले सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़े: TWITTER V/S CONGRESS : RAHUL GANDHI का ट्विटर हैंडल एक हफ्ते बाद हुआ RESTORE , जाने क्यों बंद हुआ था राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट ?

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया covid 19 का ताजा आकड़ा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,676 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 35,740 मरीज ठीक हुए जबकि 1 दिन में 478 लोगों ने अपनी जान गवा दी है। देश में अब covid 19 का वीकली पॉजिटिविटी 2.05% हो गया।

covid 19

14 अगस्त केंद्र सरकार की ओर से covid 19 के नए आंकड़े जारी किए गए जिसके मुताबिक –

1. पिछले बीते 24 घंटे में आए कुल नए मामले – 38,667
2. पिछले 24 घंटे में कुल ठीक हुए – 35,743
3. पिछले 24 घंटे में हुई कुल मौतें- 478 
4. भारत में कुल एक्टिव केसों की संख्या- 3,87,673
5. देश में कोरोना के अब तक कुल मामले-  3,13,38,088
6. देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या- 3,13,38,088 
7. कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 4,30,732

टीकाकरण का क्या है हाल ?

भारत में अगर वैक्सीनेशन के आंकड़ों की बात करें तो अब तक 53 करोड़ के पार यह आंकड़ा पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा शुक्रवार को सुबह बताया गया कि 18 से 44 साल के लोगों में 30,31,275 लोग पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 4,92,283 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

यह भी पढ़े: ALLAHABAD UNIVERSITY में CAA आंदोलन के चलते रद्द हुआ मुशायरा का कार्यक्रम, मुशायरे से CAA का क्या था CONNECTION?

दिल्ली में है सब चंगा ?

देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में किसी की भी covid 19 से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है। जबकि शुक्रवार को दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 50 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक संक्रमण दर 0.07% हो गई है। दिल्ली राजधानी में लगातार तीसरा दिन है जब covid 19 की वजह से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। दिल्ली में अब तक 14.11 लाख से अधिक कोरोना मरीज ठीक हो चुके है।

देश के पांच राज्य जहां सबसे ज्यादा covid 19 के मामले आए हैं

1. केरल- 20,452 मामले 
2. महाराष्ट्र- 6,686 मामले 
3. तमिलनाडु- 1,933 मामले 
4. आंध्र प्रदेश- 1,746 मामले 
5. कर्नाटक- 1,669 मामले 

5 राज्यों में है सिर्फ 84.02 % मामला

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के 5 राज्यों से 84.02% नए मामले सामने आए हैं।  इस 84.02% में से अकेले केरल से 52.89% ने मामले कोरोना के मिले हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 478 मरीजों की मौत हुई जिसमें सबसे ज्यादा मौत 158 महाराष्ट्र में हुई है। दूसरे नंबर पर मौत के आंकड़ों में केरल है जहां 114 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। भारत में covid 19 की राष्ट्रीय रिकवरी दर की बात करें तो वह इस समय 97.45% है।

यह भी पढ़े: IND vs ENG 2nd Test Highlight: एंडरसन ने लार्ड्स में रचा इतिहास, रविचंद्रन अश्विन को छोड़ा पीछे?

जाने उत्तर प्रदेश का हाल

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में कोरोना एक्टिव केसेस जीरो हो गए हैं। कोविड की ताजा आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 15 जनपदों में अब covid 19 के एक भी मामले नहीं है। इन जिलों में अलीगढ़ ,अमेठी ,बलिया ,बहराइच, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, हरदोई, हाथरस, कासगंज, कौशांबी, महोबा ,सहारनपुर, शामली और सोनभद्र शामिल है जहां एक भी covid 19 के मरीज नहीं मिले हैं। उत्तर प्रदेश में अभी भी 446 covid 19 के एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में अब तक 6,88,62,712 के covid 19 सैंपल की जांच हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में इस समय covid 19 की रिकवरी दर 98.6% है और दैनिक पॉजिटिविटी दर इस समय उत्तर प्रदेश में 0.01% है।

भारत बायोटेक ने दी खुशखबरी

महामारी की लड़ाई के बीच भारत बायोटेक को एक बड़ी कामयाबी मिली है। भारत बायोटेक द्वारा बनाई जा रही है नेजल वैक्सीन को दूसरी और तीसरे फेज के ट्रायल को भी मंजूरी दे दी गई है। दावा किया जा रहा है कि यह वैक्सीन कोरोना से बचाव के लिए नाक में दी जाएगी और मौजूदा वैक्सीन की तुलना में यह ज्यादा असरदार हो सकती है।

यह भी पढ़े: All India Council of Technical Education ने छात्रों को दी बड़ी खुशखबरी, btech के साथ इन पाठ्यक्रमों में ले सकते है दाखिला।

2 thoughts on “covid 19 update : पांच राज्यों में हैं कोरोना के 84% मामले, देश में फिर रिकवरी दर की तुलना में पाजिटिविटी रेट है ज्यादा।”

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)