Dilip Kumar : ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में हुआ निधन।

हिंदी सिनेमा के जाने-माने दिग्गज कलाकारों में से एक ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर, बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का निधन 98 साल की उम्र में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बुधवार की सुबह करीब 7:30 हो गया। दिलीप कुमार पिछले लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। करीब 1 महीने के भीतर भीतर उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े:   फेरबदल : मोदी के कैबिनेट विस्तार से पहले बदले गए 8 राज्यों के राज्यपाल।

शाम 5 बजे जुहू कब्रिस्तान में होगा अंतिम संस्कार

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के पार्थिव शरीर को आज शाम 5:00 बजे मुंबई स्थित जुहू कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिलीप कुमार के निधन के बाद हिंदी सिनेमा (Indian Cinema) के एक युग का अंत हुआ है। दिलीप कुमार की मृत्यु के बाद देश के प्रधानमंत्री समेत कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बॉलीवुड के सभी दिग्गजों ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है और दिलीप कुमार को अंतिम सलाम किया है।

यह भी पढ़े:  SBI ने बताया मिनिमम बैलेंस को लेकर नया नियम, नुकसान से बचने के लिए इस बड़े बदलाव के बारे में जाने।

आपको बता दें दिलीप कुमार को मुंबई के खार में हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके मृत्यु की खबर उनके ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी गई। बीते 1 महीने के भीतर दिलीप कुमार को दोबारा अस्पताल में सेहत बिगड़ने के कारण भर्ती करवाना पड़ा था।

https://twitter.com/TheDilipKumar/status/1412600233062699008?s=20

यह भी पढ़े:  Drone Attack : आसमान में उड़ती आफत पर वायु सेना मुस्तैद ,कश्मीर में उड़ते ड्रोन देश के लिए सबसे बड़ा खतरा।

2 दिन पहले Dilip Kumar पत्नी ने दिया अपडेट

2 दिन पहले दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने उनकी सेहत के बारे में कहा था कि तबीयत में काफी सुधार हो रहा है, अभी अस्पताल में है उन्हें आप अपनी दुआओं में रखें। लेकिन अफसोस कि इस अपडेट के 2 दिन के बाद ही दिलीप कुमार इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए।

यह भी पढ़े:  आईपीएल 2021 : Rishabh रहेंगे दिल्ली के कप्तान या Shreyas को मिलेगी कमान ? जानिए क्या है जवाब !

Leave a Comment