Crassula Plant: घर मे ज़रूर लगाएँ ये पौधा, मनी प्लांट से भी ज़्यादा माना जाता है प्रभावशाली, छप्परफाड़ होगी धनवर्षा

Crassula Plant: अगर आप भी आर्थिक तंगी और परिवार में अशांति जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो आपको भी अब चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।आज हम आपको ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो तुलसी और मनीप्लांट से भी ज्यादा फायदेमंद है। उसे लगाते ही धन अपने आप आपके घर में खिंचकर आने लग जाता है।

क्रसुला (Crassula Plant) का पौधा

हम बात कर रहें क्रसुला के पौधे की आपको बता दें कि इस पौधे को घर में लगाते ही धन और सकारात्मक ऊर्जा अपने आप आपके घर की ओर खिंचने लगते हैं।पर ध्यान रहें कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक क्रसुला के पौधे को लगाते समय हमें कुछ नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। उन नियमों का पालन करने से ही हमें इस पौधे का भरपूर फायदा मिलता है,आप इस पौधे को घर या दुकान कहीं भी लगा सकते हैं।आइए इस पौधे के नियमों के बारे में जानते हैं।

क्या है इसे लगाने की सही दिशा

क्रसुला के पौधे (Crassula Plant) को आप अपने घर के अंदर या बाहर कहीं भी लगा सकते हैं। घर के मुख्य द्वार के दाहिनी ओर यह पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। आप चाहे तो घर की बालकनी में भी यह पौधा लगा सकते हैं। सही दिशा में पौधा लगाने से किस्मत चमकती है और घर में तरक्की होती हैं। इस बात का खास ध्यान रखें कि इस पौधे को दक्षिण दिशा में कभी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से धन आना रुक जाता है।

क्या होता है लाभ ?

क्रसुला(Crassula Plant) को मनी ट्री, लकी ट्री या जेड के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि जो लोग इस पौधे को अपने घर-दुकान में लगाते हैं, उनके काम धंधे में कई गुना ज्यादा तरक्की आती है।इस पौधे को धन को खींचने वाला पौधा माना जाता है। मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से दरिद्रता दूर होती है और परिवार में खुशियां भी आती है। जिन घरों में यह पौधा लगा होता है, उन्हें नौकरी में नए-नए अवसर हमेशा ही मिलते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: पति के बिना बोले ही पत्नी को इन चीज़ों के लिए हमेशा रहना होता है तैयार, वरना रिश्ते मे आ सकती है खटास

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)