Bathroom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में शौचालय की भी दिशा बताई गई है। आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार गलत दिशा में शौचालय बनवाने से नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर व्यवस्थित ढंग से सजाने का अलग ही महत्व है इससे घर में सुख और शांति बनी रहती है। इसके अलावा इससे घर में वास्तु दोष नहीं होता है। आपको बता दें कि घर के वास्तु का सीधा असर परिवार के लोगों पर पड़ता है। वहीं, घर में रखी हर चीज का परिवार के लोगों पर सीधा असर पड़ता है।
उत्तर दिशा के देवता हैं कुबेर
विषय सूची
घर में शौचालय बनवाते समय कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखना चाहिए। उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। इसलिए घर की उत्तर दिशा में कभी शौचालय गलती से भी नहीं बनवाना चाहिए। इससे आपको नकारात्मक परिणाम मिलेंगे। साथ ही ऐसा होने से धन के स्वामी कुबेर नाराज हो जाते हैं।
वहीं, इस दिशा में शौचालय बनवाने से धन की हानि भी होती है। आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती है, इसके अलावा परिवार में लोगों के अंदर तरह तरह की बीमारियों का वास होने लगता है। साथ ही साथ घर में तमाम परेशानियां शुरू हो जाती हैं। इसे परिवार में डर भी बना रहता है और नकारात्मक ऊर्जा अपने घर में जगह बना लेती है।
क्या हैं उपाय ?
अक्सर ऐसा होता है कि शौचालय बनवाते समय दिशा का ज्ञान नहीं होता है। वहीं, अगर उत्तर दिशा में शौचालय का निर्माण हो गया है तो उसे वापस से तोड़ कर उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ कर लेना चाहिए। इसके अलावा शौचालय की दीवारों पर काले रंग का ही पेंट करवाना चाहिए। दक्षिण दिशा में शौचालय बनवाना सही माना जाता है।
कैसे लाएं सकारात्मक ऊर्जा ?
घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए कुछ पौधे हमेशा लगाना चाहिए। जिसमें से मनी प्लांट घर में हमेशा लगाना बहुत जरूरी होता है। साथ ही साथ सफेद रंग के फूल भी लगाने जरूरी होते हैं, और घर की उत्तर दिशा हमेशा साफ होनी चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है की उत्तर दिशा में कुबेर वास करते हैं। जिससे आपको बेहतर परिणाम मिलते हैं।
यह भी पढ़ें-Weight Loss Tips: अजवाइन का इस तरीके से सेवन करने पर होगा वजन कम, देखते ही देखते पिघल जाएगा बेली फैट