इंसानों की तरह यहां जानवर भी ले रहे हैं कूलर की हवा का लुत्फ।

जानवर भी ले रहे हैं कूलर की हवा का लुत्फ।

दरअसल इस वक्त उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी और लू का अलर्ट जारी है। लोगों के साथ साथ जानवरों का भी गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। ऐसे में गुजरात के अहमदाबाद के चिड़ियाघर में जानवरों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। शेरों,बाघों समेत कई जानवरों और परिंदों के बेड़ों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

इतना ही नहीं जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए कूलर और पंखे भी लगाए गए हैं। वही इसको लेकर चिड़ियाघर के निदेशक आर के साहू ने बताया कि जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए उनके खाने-पीने का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। जानवरों को तरबूज और कस्तूरी जैसे गर्मियों के विशेष भोजन दिए जा रहे हैं। यहां व्यवस्थाओं के बाद भी जानवर गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर समय पानी में नजर आते हैं।

जानवर भी ले रहे हैं कूलर की हवा का लुत्फ

कई जानवर तो भीषण गर्मी के दौरान पानी में रहकर अपने आप को गर्मी से बचा रहे हैं। वहीं जानवरों के साथ साथ चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों के लिए भी गर्मी से बचने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। चिड़ियाघर में दर्शकों के लिए जगह जगह फव्वारे और ग्रीन नेट की व्यवस्था की गई है जिससे गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हो रही है। फिलहाल इस खबर में इतना ही।

यह भी पढ़े : Bengali actress Pallavi Dey की मौत, घर पर फंदे से लटका मिला शव |

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)