अरब सागर में उठने वाली चक्रवाती तूफ़ान तौकाते ने मचाई तबाही

अरब सागर में उठने वाली चक्रवाती तूफ़ान तौकाते ने अपना तबाही का भयानक कहर बरपाया है। इस चक्रवाती तूफ़ान ने महाराष्ट्र , गुजरात के इलाकों में भयानक तबाही देखने को मिल रही है। लगातार पिछले दो दिनों तक तबाही मचाने के बाद तूफ़ान तो शांत हो गया है मगर अपने पीछे तबाही का ऐसा मंजर छोड़ गया है जिसकी भरपाई होने में कई साल लग जायेगे।

मंगलवार को जब इस तूफ़ान में अपनी दस्तक दी उसमे अरब सागर में एक नाव फस गयी है जिसको बचाने के लिए राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है। इस राहत बचाव अभियान में भारतीय नेवी ऑपरेशन चला रहा है और अब तक सौ से ज्यादा लोगो को बचा लिया गया है लेकिन अभी भी कुछ कुछ लोगो की तलाश जारी है।अब तक इस तूफ़ान की वजह से गुजरात में अब तक 45 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि महाराष्ट्र में 18 लोगों ने अपनी जान गवाई है।

मुंबई से कुछ दुरी परेक जहाज बार्ज – P – 305 पर करीब 273 लोग फसे हुए थे जिसमे से अब तक 180 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अभी तक 93 कृ मेंबर्स की तलाश अभी भी जारी है।इस बार्ज जहाज के अलावा GAL कंस्ट्रक्टर पर भी क्रू मेंबर्स फसे थे लेकिन इन सभी को नेवी ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।इन सभी ऑपरेशन में INS कोच्चि , INS कोलकाता के साथ BEAS , BETWA ,और TEG भी नेवी के साथ इस अभियान में सहयोग दे रहे है।

पीटीआई के अनुसार ONGC के ऑपरेशन के लिए बार्ज P -305 भेजा गया था और कुछ लोगो ने पानी में छलांग लगा दी जब तूफ़ान कुछ दुरी पर था ऐसे में अब इन लोगो की तलाश जारी हो गयी है। सभी क्रू मेंबर्स ने लाइफ गार्ड पहन लिए थे और हमरे पास पानी में कूदने के आलावा कोई और विकल्प नहीं था। नेवी ने हम लोगो को कैसे पता लगाया ये हमें भी नहीं पता। लेकिन नेवी के हम सभी को बचाया है।

Leave a Comment