IPL 2022 : क्या Ambati Rayudu का ये आखिरी IPL है ?

Ambati Rayudu ट्वीट करके दी थी जानकारी ।

क्रिकेटर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) और विवादों का पुराना नाता है। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)  के खिलाफ मैच से ठीक एक दिन पहले अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने ट्वीट किया कि वह इस सीजन (IPL 2022) के बाद आई पी एल को छोड़ देंगे। लेकिन कुछ ही मिनटों में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के इस खिलाड़ी ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया और  CSK  के CEO को आना पड़ा और बताना पड़ा की , अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) अभी संन्यास नहीं ले रहे हैं।

Ambati Rayudu

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ मैच में अंबाती रायडू को जगह नहीं मिली। जिसके बाद एक और विवाद खड़ा हो गया। लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं है जब अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) के साथ कोई विवाद जुड़ा है। इससे पहले भी कई बार अंबाती रायडू का नाम बड़े-बड़े विवादों में आ चुका है। तो आइए आज आपको बताते हैं क्रिकेटर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) से जुड़े पांच बड़े विवाद। करियर की शुरुआत में रायडू ने बीसीसीआई से पंगा लिया। जब टीम इंडिया में नए खिलाड़ियों के लिए मौके बन रहे थे।

ISL में खेलने को लेकर BCCI से विवाद

अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने बीसीसीआई के खिलाफ तैयार हुई T20 क्रिकेट लीग आईएसएल में खेलना शुरू किया। जिससे टीम इंडिया में शामिल होने के दरवाजे पर ताला लटक गया। बाद में उन्होंने बीसीसीआई से माफी मांगी और बीसीसीआई ने अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) को माफ भी कर दिया।

यह भी पढ़े : Modi Yogi Dinner: CM Yogi क़े घर PM Modi और UP cabinet का डिनर !

अर्जुन यादव के साथ Ambati Rayudu का विवाद ।

साल 2006 में हैदराबाद के खिलाड़ी अर्जुन यादव के साथ मैदान पर हुआ उनका झगड़ा काफी चर्चित रहा। अर्जुन यादव अंबाती रायडू के पीछे विकेट लेकर दौड़े थे खिलाड़ियों के बीच बचाव के बाद इस झगड़े को जैसे-तैसे रोका गया था।

हरभजन सिंह के साथ Ambati Rayudu का विवाद ।

रायडू आईपीएल 9 में अपने साथी खिलाड़ी हरभजन सिंह के साथ भी भिड़ गए थे। हरभजन की एक गेंद पर रायडू बाउंड्री रोकने में असफल रहे इस बात पर हरभजन सिंह ने उन्हें कुछ कहा तो वह आग बबूला हो गए।मामले ने तूल तब पकड़ा जब अंबाती रायडू ने हरभजन सिंह कोजवाब दे दिया और दोनों के बीच झगड़ा जैसे तैसे शांत करवाया गया।

यह भी पढ़े : इंसानों की तरह यहां जानवर भी ले रहे हैं कूलर की हवा का लुत्फ।

विश्व कप में  चयनकर्ताओं को लेकर भी तंज कसा ।

विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चयन नहीं होने के बाद रायडू ने चयनकर्ताओं को लेकर भी तंज कसा था।रायडू ने लिखा था कि वह वर्ल्ड कप 3D ग्लास लगा कर देखेंगे। दरअसल अंबाती रायडू की जगह टीम में विजय शंकर को चुना गया था जिसे मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने 3D खिलाड़ी बताया था। जोश में होश खो कर रायडू ने संन्यास का ऐलान कर दिया था फिर कुछ दिन बाद संन्यास के फैसले को भी वापस ले लिया।

बुजुर्ग के साथ धक्का-मुक्की ।

साल 2018 में एक बुजुर्ग के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो भी वायरल हुआ था। रायडू इस दौरान तेज गति से कार चला रहे थे सुबह की सैर पर निकले कुछ वरिष्ठ नागरिकों को उनकी कार से धक्का लगा इसके बाद विरोध जताने पर रायडू कार से बाहर निकले और उन्होंने बुजुर्ग के साथ हाथापाई की।

यह भी पढ़े : हिंदू सम्राट Prithviraj में काम करने क़े लिए Akshay से लेकर Sonu Sood नें वसूली इतनी मोटी Fees !

अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) एक शानदार खिलाड़ी है दमदार बल्लेबाज हैं इस बात में कोई शक नहीं है लेकिन आप क्रिकेट के बाहर या क्रिकेट के अंदर ही लगातार विवादों में उलझे रहेंगे तो उसका असर आपके खेल पर पड़ता है। और बीसीसीआई (BCCI) एक ऐसी संस्था है जो विवादित खिलाड़ियों से या विवाद को बढ़ावा देने वाले खिलाड़ियों से एक ना एक समय के बाद दूरी बना लेती है। और चेन्नई सुपर किंग्स वाले एपिसोड में भी यही हुआ रायडू ने पहले ट्वीट किया फिर ट्वीट को डिलीट किया।

चेन्नई सुपर किंग्स के CEO ने आकर एक बयान दिया फिर मैच में क्या हुआ मैच में अंबाती रायडू को प्लेइंग इलेवन में भी मौका नहीं मिला। यह सच है कि 2019 वर्ल्ड कप मे अंबाती रायडू के साथ गलत हुआ लेकिन वह अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में वापसी कर सकते थे। उन्होंने तो पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया था जिससे वह बाद में मुकर गए फैसले को वापस लिया इसीलिए कहते हैं कि सब्र कीजिए हिंदुस्तान क्रिकेट में मौका अगर आप का प्रदर्शन अच्छा है तो जरूर मिलेगा। इस खबर में फिलहाल इतना ही।

यह भी पढ़े : जानिए क्यों हुआ CSK के Ravindra Jadeja का बुरा हाल ?

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)