LPG cylinder price hike: आज से महंगा हुआ commercial LPG cylinder |

आम आदमी पर महंगाई की मार कम होने का नाम नहीं ले रही है, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 मई यानी कि आज रसोई गैस सिलेंडर में तगड़ा इजाफा किया है। यें बढ़ोतरी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में नहीं की गई है, बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। सरकारी ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में 104 रूपये तक का इजाफा किया है, इस बढ़ोतरी के साथ देश की राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 102 रूपये 50 पैसे बढ़कर 2 हजार 355 रूपये प्रति सिलेंडर हो गया है। बता दें कि अभी पिछले महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 268 रुपए का इजाफा हुआ था, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक 19 किलो ग्राम का LPG सिलेंडर आज राजधानी दिल्ली में खरीदने पर आपको 2 हजार 355 रूपये खर्च करने होंगे, 30 अप्रैल तक इसकी कीमत 2 हजार 253 रूपये थी।

महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर जाने कितनी बढ़ गई कीमत?

वहीं कोलकाता में सबसे ज्यादा रेट बढ़े है, यहां 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 104 रुपए का इजाफा किया गया है। जिसके बाद कोलकाता में अब 2 हजार 455 रुपए खर्च करने पड़ेंगे, इससे पहले यहां कमर्शियल गैस सिलेंडर 2 हजार 351 रुपए में मिल रहा था। तों वही मुंबई में 2 हजार 205 रूपये की जगह आज से 2 हजार 307 रुपए प्रति सिलेंडर देने होंगे, और तमिलनाडु के चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 2 हजार 406 रुपए से बढ़कर अब 2 हजार 508 रूपये हो गई है। राहत की बात यें है कि पायल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर में कोई इजाफा नहीं किया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने के बाद अब रेस्टोरेंट में खाना भी महंगा हो जाएगा।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)