Mathura Vrindavan Tour: वृंदावन धाम हमेशा से ही घूमने और दर्शन के लिए बहुत प्रसिद्ध माना जाता है पर क्या आपको पता है वृंदावन में बांके बिहारी के अलावा भी ऐसे कई तीर्थ स्थान हैं जिनके बारे में आपको पता होना बहुत जरूरी है।आज हम आपको ऐसे ही जगहों के बारे में बताएंगे।
द्वारिकाधीश मंदिर
विषय सूची
आपको बता दें कि द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है।1814 में बना ये मंदिर भगवान द्वारिकाधीष को समर्पित है।आपको बता दें कि यहां पूजे जाने वाली द्वारिकाधीश भगवान की मूर्ति काले संगमरमर से बनी हुई है।सावन के महीने में इस मूर्ति को झूले में रखा जाता है,और तो और होली , दीवाली जैसे त्योहारों के मौके पर यहां काफी भीड़ होती है।
गीता मंदिर
यहां पर वृंदावन मथुरा रोड पर एक प्रसिद्ध बिड़ला मंदिर भी स्थित है।यहां पर भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा होती है।मंदिर में मौजूद भव्य नक्काशी और इसकी वास्तुकला इसे इतना ज्यादा आकर्षित बनाती है।इस मंदिर का निर्माण जुगल किशोर बिड़ला ने अपने माता पिता और भागवत गीता को समर्पित करते हुए बनवाया था , ये मंदिर लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ है।
गोवर्धन मंदिर
गोवर्धन पहाड़ी या गोवर्धन मंदिर वृंदावन राज से 22 किलोंमीटर दूर स्थित है।ऐसा कहा जाता है भागवत गीता में कि भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था।इसी मंदिर के पास ही मानसी गंगा ,मुखरगंगा , और दान घाटी जैसी कुछ खुबसूरत स्थान भी स्थित हैं।
यह भी पढ़ें- Samudrik Shastra: अगर आपकी भी पैरों की उंगलियों की ऐसी है बनावट, तो चमकने वाली है आपकी भी किस्मत