Modi Cabinet Expansion : 7 जुलाई दिन बुधवार को शाम को केंद्र की मोदी सरकार ने अपने कैबिनेट का पहला सबसे बड़ा विस्तार किया। इस कैबिनेट विस्तार (Modi Cabinet Expansion) में 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इस 43 में पहली बार मोदी कैबिनेट में 12 महिलाएं शामिल है। पहले कार्यकाल के दौरान मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में 7 महिलाएं थी लेकिन 2019 में 6 महिला मंत्री रह गई थी।
उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव है उस को ध्यान में रखते हुए इस नए मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा मंत्री उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले हैं जिनकी संख्या 7 है। पीएम मोदी के इस मंत्रिमंडल के विस्तार (Modi Cabinet Expansion) के बाद अब मंत्रिमंडल में कुल 77 मंत्री हो गए हैं। आपको बता दें कि संसद में अधिकतम मंत्री 81 तक हो सकते हैं ऐसे में अभी भी 4 पदों की गुंजाइश बची रह गई है।
43 मंत्रियों में से 15 नेता कैबिनेट मंत्री गया दर्जा प्राप्त किए जबकि बाकी 28 नेताओं को राज्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई, जिसमें 7 महिलाओं के नाम है। सूत्रों के हवाले से आई खबर के मुताबिक शपथ के बाद सभी मंत्रियों को 15 अगस्त तक दिल्ली में ही रहने का निर्देश दिया गया है। उनसे यह भी कहा गया मानसून सत्र के दौरान संसद में ही अपने मंत्रालय से संबंधित कामकाज करेंगे।
सांसदों से मुलाकात के लिए भी समय निश्चित किया जाएगा। इन सभी नए मंत्रियों को निर्देश दिया गया कि रोस्टर ड्यूटी के अनुसार सदन में मौजूद रहना आवश्यक है। आपको बता दें कल यानी कि गुरुवार को इन सभी नए मंत्रियों की एक बैठक शाम 5:00 बजे बुलाई गई है।
मोदी के पहले मंत्रिमंडल में 53 मंत्री से जिसके चलते 28 पद खाली थे लेकिन 13 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया जिसके वजह से पद बढ़कर 43 मंत्रियों तक पहुंचा और उनको शपथ दिलाई गई। कई राज्य मंत्री भी हैं जिन्हें प्रमोशन मिल गया है।
कौन-कौन से 15 नेता कैबिनेट मंत्री बने हैं, उनके नाम की सूची।
विषय सूची
1. अनुराग ठाकुर 2. सर्बानंद सोनोवाल 3. डॉ. वीरेंद्र कुमार
4. ज्योतिरादित्य सिंधिया 5. आरसीपी सिंह 6. अश्विनी वैष्णव
7. पशुपति कुमार पारस 8. किरण रिजिजू 9. राजकुमार सिंह
10. हरदीप सिंह पुरी 11. मनसुख मंडाविया 12. भूपेंद्र यादव
13. पुरुषोत्तम रूपाला 14. जी किशन रेड्डी 15. नारायण राणे
वे 28 नेता जो राज्य मंत्री बनाये गए है, उनकी सूची।
1. पंकज चौधरी 2. अनुप्रिया सिंह पटेल 3. डॉ एसपी सिंह बघैल
4. राजीव चंद्रशेखर 5. शोभा करांदलाजे 6. भानू प्रताप सिंह वर्मा
7. दर्शना विक्रम जर्दोश 8. मीनाक्षी लेखी 9. अन्नपूर्णा देवी
10. ए. नारायणस्वामी 11. कौशल किशोर 12. अजय भट्ट
13. बी एल वर्मा 14. अजय कुमार 15. देवुसिंह चौहान
16. भगवंत खुबा 17. कपिल मोरेश्वर पाटिल 18. प्रतिमा भौमिक
19. डॉ सुभाष सरकार 20. भागवत किशन राव कराड 21. डॉ राजकुमार रंजन सिंह
22. भारती प्रवीण पवार 23. विशेश्वर टुडु 24. शांतनु ठाकुर
25. डॉ मुंजापारा महेंद्र भाई 26. जॉन बार्ला 27. डॉ एल मुरुगन 28. निशिथ प्रमाणिक
किस राज्य से कितने मंत्री बने, उनकी सूची देखे।
उत्तर प्रदेश से 7 मंत्री: अनुप्रिया पटेल, पंकज चौधरी, भानुप्रताप सिंह वर्मा, सत्यपाल सिंह बघेल, कौशल किशोर, बीएल वर्मा और अजय कुमार।
कर्नाटक से 5 मंत्री: राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, ए नारायण स्वामी और भगवंत खूबा
गुजरात से 5 मंत्री: मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रूपाला, दर्शना विक्रम जरदोश, देवसिंह चौहान और महेंद्र भाई मुंजापारा
महाराष्ट्र से 4 मंत्री: नारायण राणे, कपिल पाटिल, भगवत कृष्ण राव कराड़ और भारती प्रवीण पवार
पश्चिम बंगाल से 4 मंत्री: सुभाष सरकार, शांतनु ठाकुर, जॉन बारला और नीतीश प्रामाणिक
बिहार से 3 मंत्री: पशुपति कुमार पारस, आरसीपी सिंह और राजकुमार सिंह
असम से 2 मंत्री: सर्वानंद सोनोवाल और किरण रिजिजू
मध्यप्रदेश से 2 मंत्री: ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार
ओडिशा से 2 मंत्री: अश्विनी वैष्णव और विश्वेश्वर टुडू
झारखंड से 1 मंत्री: अन्नपूर्णा लेखी
राजस्थान से 1 मंत्री: भूपेंद्र यादव
उत्तराखंड से 1 मंत्री: अजय भट्ट
हिमाचल प्रदेश से 1 मंत्री: अनुराग ठाकुर
दिल्ली से 1 मंत्री: मीनाक्षी लेखी
त्रिपुरा से 1 मंत्री: प्रतिमा भौमिक
तमिलनाडु से 1 मंत्री: एल मुरुगन
मणिपुर से 1 मंत्री: राजकुमार रंजन सिंह
तेलंगाना से 1 मंत्री: जी किशन रेड्डी