Tarak Mehta Ka Ulta Chashma की Munmun Dutta हो सकती है गिरफ्तार?

टीवी के सबसे चहेते शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मशहूर कलाकार मुनमुन दत्ता की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है, कि जल्दी मुनमुन दत्ता गिरफ्तार हो सकती है। बता दें कि मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) पर जाति विशेष का नाम लेते हुए यूट्यूब पर एक वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था। जिसके बाद देश भर में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला हरियाणा में हाल ही में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी,बढ़ते विवाद के बाद मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने अपने बयान के लिए माफी भी मांगी थी। लेकिन इसके बावजूद भी अब मुनमुन दत्ता मुश्किल में है, क्योंकि हिसार की एक विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। ऐसे में अब उनके ऊपर गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है, हालांकि उनके वकीलों ने ऊपरी अदालत में जाने की बात कही है।

मुनमुन दत्ता हो सकती है गिरफ्तार जानिए क्या है वजह!

बता दें कि मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने अपने यूट्यूब चैनल पर पिछले साल 9 मई को एक वीडियो जारी कर अनुसूचित जाति समाज के बारे में एक अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) टि्वटर पर ट्रोल होने लगी, इसे लेकर दलित अधिकार कार्यकर्ता और वकील रजत कलसर (Rajat Kalsr) ने थाना शहर हांसी में 13 मई को SCST एक्ट के धाराओं के तहत यह मुकदमा दर्ज करवाया था। इसी तरह के मामले मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के खिलाफ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी दर्ज किए गए थे।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)