अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) होने हैं। इस विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने दांव को खेलने में जुटी हुई है। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 हफ्ते के अंदर दूसरी बार उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं।
एक हफ्ते में दूसरी बार पीएम मोदी का दौरा UP Assembly Election 2022 पर फोकस
विषय सूची
कुछ दिन पहले नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहुंचे थे। उत्तर प्रदेश का चुनावी अखाड़ा (UP Assembly Election 2022) स्वास्थ्य सेवाओं के नाम हो रहा है। उत्तर प्रदेश के चुनाव (UP Assembly Election 2022) को ध्यान में रखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य देने का वादा कर रही है। बीजेपी के तरफ से चुनाव (UP Assembly Election 2022) का मोर्चा स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाला हुआ है।
प्रदेश में योगी सरकार ने शुरू किया है 16 मेडिकल कॉलेज – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा योगी सरकार ने 16 मेडिकल कॉलेज शुरू कर दिए जबकि 30 अन्य का निर्माण अभी भी जारी है। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका गांधी कांग्रेस की तरफ से उत्तर प्रदेश के चुनाव (UP Assembly Election 2022) का मोर्चा संभाल रही है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के लोगों से वादा किया कि वे 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज कराएंगे। लेकिन सवाल यह है कि जनता किस राजनीतिक पार्टी पर अपने बेहतर स्वास्थ्य और इलाज के लिए भरोसा करें?
उत्तर प्रदेश में इतनी बेहतर सेवाएं है की कोरोना के समय इसकी सच्चाई समाने आ गयी
कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा सरकार पर हमला कर रही है। कांग्रेस के नेता ऋतु चौधरी ने भाजपा के सभी दावों को बेबुनियाद ठहराया है। ऋतु चौधरी ने कहा कि भाजपा कि प्रदेश सरकार में इतनी बेहतर सेवाएं है की उसकी कलई इस कोरोना काल में खुल गई है। भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हजारों लोगों की लाशें गंगा के किनारे खुली पड़ी थी।
तस्वीरों ने लोगों को किया था विचलित
तस्वीरों को देखकर लोगों के दिलों दिमाग में बैठ गई जिससे मन विचलित हो जाता है। चौधरी ने कहा कि कोरोना के समय में लोग अपने प्रिय जनों के इलाज के लिए दर-दर भटकते रहे लेकिन उन्हें न बेहतर इलाज मिला और ना ही अस्पताल मिला, उन्हें न दवाइयां मिल पाए, और न समय से ऑक्सीजन। भारतीय जनता पार्टी किस बात पर गर्व करती है?
UP Assembly Election 2022 की तैयारी में आज सिद्धार्थनगर ने मोदी ने किया जनसभा को सम्बोधित
देश के प्रधानमंत्री ने आज सिद्धार्थनगर में जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने सिद्धार्थनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए कहा की इस पार्टी ने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान सिर्फ छह मेडिकल कॉलेज नहीं बनवा पाए। योगी आदित्यनाथ के सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान 16 मेडिकल कॉलेजों को आरंभ कर दिया है जबकि बाकी अन्य 30 मेडिकल कॉलेजों में काम अभी भी चल रहा है। मोदी ने कहा कि इसके अलावा दो नए एम्स भी तैयार हो रहे हैं।
प्रदेश में MBBS की सीटे भी हुई दोगुनी
उत्तर प्रदेश में अगर एमबीबीएस सीटों की बात करें तो पहले लगभग 1900 के आसपास सीटें हुआ करती थी लेकिन अब यह सीटें दोगुनी से भी अधिक हो चुके हैं। मोदी ने कहा कि अस्पतालों के निर्माण के साथ-साथ ही उत्तर प्रदेश में भारी मात्रा में टेस्टिंग लैब, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ जैसे क्षेत्रों में भारी संख्या में रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सिर्फ इलाज ही नहीं इसके साथ-साथ ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण भी जारी है ताकि किसी आपात समय में पूरे प्रदेश को ऑक्सीजन की उपलब्धता सफलतापूर्वक कराई जा सके।
1 thought on “UP Assembly Election 2022 के लिए सभी राजनितिक पार्टियों ने शुरू किया दावे और जुमले का खेल, भाजपा का बेहतर इलाज देने का वादा तो कांग्रेस का 10 लाख तक मुफ्त इलाज का ऐलान, किस पार्टी पर यकीन करे इंसान?”