GSEB 10th result 2021 : वर्ष 2021 के गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा दसवीं की परीक्षा परिणाम के नतीजों को घोषित कर दिया है। इस रिजल्ट को छात्र गुजरात बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2001 की लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव की गई है जिससे देख सकते हैं। आपको इस खबर में रिजल्ट को देखने के लिए एक डायरेक्ट लिंक आगे दिया जाएगा।
यह भी पढ़े : T20 Word Cup 2021 पर ICC का बड़ा ऐलान, यहां जाने कहा और कब खेला जाएगा मैच !
कक्षा दसवीं की परीक्षा के लिए इस बार गुजरात बोर्ड में कुल 8.57 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। कोरोना की वजह से परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी लेकिन इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर मार्क्स दिए गए और परीक्षा परिणाम को घोषित किया गया। जीएसईबी की मार्किंग पॉलिसी के अनुसार सभी छात्रों को पास कर दिया गया है। इस बार का रिजल्ट 100% बना है।
यह भी पढ़े : किसी को याद नहीं रहेगी विराट कोहली की कप्तानी : ये क्या बोल गए सलमान बट?
गुजरात बोर्ड क्लास 10th में पहली बार सबसे ज्यादा 17,186 छात्रों को A1 ग्रेड दिया गया है जो अब तक का रिकॉर्ड है। A2 ग्रेड के साथ 57,362 छात्र पास हुए हैं। B1 ग्रेड से पास होने वाले छात्रों की संख्या 1 लाख जबकि B2 ग्रेड से पास होने वाले छात्रों की संख्या 1.5 लाख है। C1 ग्रेड के साथ 1.85 छात्र पास हुए जबकि C2 ग्रेड के साथ 1.7 लाख छात्रों को पास किया गया। किसी भी स्टूडेंट को फेल नहीं किया गया है इसलिए 1.73 लाख छात्रों को D ग्रेड के साथ पास कर दिया गया।
यह भी पढ़े : साइटोमेगालो वायरस का खतरा : कोरोना वायरस के बाद राजधानी में मिला नया वायरस, 5 मरीजों में 1 की मौत।
GSEB 10th result 2021 का रिजल्ट कैसे देखेंगे?
1. सबसे पहले छात्रों को गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा।
2. उसके बाद होम पेज पर क्लास 10th का रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपके सामने जीएसईबी गुजरात एसएससी रिजल्ट 2021 का पेज खुल कर सामने आएगा।
4. इस पेज पर आपको मांगी गई जानकारियों को भरना होगा।
5.इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
6. रिजल्ट इसके बाद आपके स्क्रीन पर खुलकर सामने आ जाएगा।
यह भी पढ़े : SBI clerk prelims 2021 का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड।