चक्रवात ताउते के बाद अब आने वाला खतरनाक तूफ़ान “यास ” का खतरा। राज्यों को अलर्ट पर रहने का आदेश।

देश जहाँ एक तरफ कोरोना और ब्लैक फंगस की महामारीसे लड़ ही रहा है कि ताउते तूफ़ान ने महाराष्ट्र और गुजरात में भारी तबाही मचाई है। अब खबर आ रही की बंगाल की खाड़ी से तूफ़ान आने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार देश में पूर्वी तटीय वाले क्षेत्रों में चक्रवात यास के आने की संभावना दिख रही है। यह तूफ़ान बंगाल की खाड़ी से उठकर ओडिसा और बंगाल के तटीय क्षेत्रों तक पहुंचने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।

मौसम विभाग ने शनिवार को चेतावनी जारी करते हुए बताया की बंगाल की खाड़ी में अब दबाव कम होने लगा है और आने वाले 24 मई तक यह कम दबाव एक भयानक तूफ़ान का रूप ले सकता है। इस जारी चेतावनी के बाद ही ओडिसा और पश्चिम बंगाल में 8 बाढ़ राहत टीम और 4 गोताखोरों के टीम को तैनात कर दिया गया है। दूसरी तरफ तूफ़ान से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरिक्षण करने और जरूरत के अनुसार राहत सामग्री बाटने के लिए भारतीय नौसेना को भी तैनात कर दिया गया है।

विशाखापत्तनम में INS डेगा और चेन्नई में INS राजाली को तैनात कर दिया गया है। इसके साथ -साथ 4 जहाज और आपदा राहत टीम ,गोताखोर ,और चिकित्सा टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है ये सभी टीमें स्टैंडबाय पर रखा गया है। अलर्ट जारी होने के बाद मछुआरों को समंदर में जाने से रोक दिया गया है।मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 मई के बीच दक्षिण – पूर्व और पूर्व – मध्य बंगाल की खाड़ी ,अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की ओर नहीं जाने की चेतावनी जारी कर दी है।

आपको बताते चले की कुछ दिन पहले तूफ़ान ताउते ने गोवा ,गुजरात , महाराष्ट्र , जैसे राज्यों में भरी नुक्सान पहुंचाया है। इस तूफ़ान के वजह से करीब सैकड़ों लोगो की जान चली गयी है और मुंबई के शिप डूब गयी जिसके वजह से 52 लोगो ने अपनी गवां दी है।

Leave a Comment