भारतीय टीम ने छोटी दिवाली के मौके पर दर्ज की बड़ी जीत टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अपना जीत का खाता खोला। लेकिन इस जीत के बावजूद भी सेमीफाइनल की राह इतनी आसान नहीं है। क्योंकि बहुत से क्रिकेट प्रेमी है जो अभी भी जानना चाहते हैं, कि क्या टीम इंडिया अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसे भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। पहले टीम इंडिया T20 टूर्नामेंट 2021 में जीत का खाता नहीं खोला था। लेकिन अफगानिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम ने जीत का खाता खोल लिया और नेट रन रेट भी बेहतर कर लिया क्योंकि भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया है। और टी20 क्रिकेट में 66 रनों की जीत बड़ी जीत मानी जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल का रास्ता कैसे तय कर सकती है।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत का समीकरण?
विषय सूची
भारतीय टीम को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो अगले दोनों मुकाबले जोकि नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ है। इसमें भारतीय टीम को बड़ी जीत दर्ज करनी होगी वह जीत इतनी बड़ी होनी चाहिए कि भारतीय टीम का नेट रन रेट न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान से बेहतर हो जाए। लेकिन यह इतना आसान नहीं है, क्योंकि इसके बाद भी एक पेच है, पेच यह है, कि 7 नवंबर को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होना है। उस मुकाबले में टीम इंडिया यह चाहेगी, कि अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हरा दे। अगर ग्रुप 2 का पॉइंट्स टेबल देखे तो पाकिस्तान 8 अंकों के साथ पहले स्थान पर अफगानिस्तान 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड 4 अंको के साथ तीसरे स्थान पर जबकि भारत 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। अगर टीम इंडिया अपने दोनों मुकाबले जीत लेती हैं।

भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता मुश्किल है?
तो टीम इंडिया की हो जाएंगे 6 पॉइंट्स वहीं अगर अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है। तो अफगानिस्तान के भी हो जाएंगे 6 पॉइंट वहीं अगर न्यूजीलैंड की टीम नामीबिया को हरा देते हैं, तो न्यूजीलैंड के बीच 6 पॉइंट हो जाएंगे। ऐसे में नेट रन रेट प्ले में आएगा, टीम इंडिया यही चाहेगी। अगले दोनों मुकाबलों में अपना रन रेट इतना बेहतर कर ले कि वो रन रेट के मामले में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दे। तभी भारतीय टीम सेमीफाइनल का सफलता ही कर सकती है। ऐसे में जो समीकरण है, भारतीय टीम के लिए वह इतना आसान नहीं है। समीकरण थोड़ा सा उलझा हुआ जरूर है, लेकिन भारतीय टीम इसे सुलझा सकती हैं। कैसे सुलझा सकती है, नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में बड़ी जीत दर्ज करें फिर भारतीय टीम की नजर होगी, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले पर।

अगर अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को हरा देता है, सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत?
अगर उस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को मात दे देगी। टीम इंडिया का नेट रन रेट अगर अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से बेहतर होगा। तभी भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ इस जीत से भारतीय टीम की राह थोड़ी सी ही सही लेकिन आसान जरूर हुई है। क्योंकि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया के खाते में 2 अंक जुड़ गए हैं, भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में जीत का खाता खोल लिया है। अब दिलचस्प बात यह होगी, कि भारतीय टीम क्या नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर सकती है या नहीं। अगर भारतीय टीम इन दोनों टीमों को बड़े मार्जन से हर आएगी, तभी टीम इंडिया का नेट रन रेट बेहतर होगा। तभी भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के दरवाजे खुले रहेंगे। लेकिन भारत के दृष्टिकोण से सबसे बड़ा मुकाबला होगा 7 नवंबर को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा।