15 August History: आज के दिन भारत को मिली ब्रिटिश हुकूमत से आज़ादी |

आज 15 अगस्त है 15 अगस्त साल के आठवें महीने का 15 दिन भारत और विश्व इतिहास में अपना एक खास महत्व रखता है। क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो कर रह गए तो आइए नजर डालते हैं 15 अगस्त की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं पर।

आज के दिन वीरता पुरस्कारों की हुई थी शुरुआत

आज हम आजादी के 75 वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहे हैं आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 में भारत को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी मिली थी। यह दिन हमारे बहादुर नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है जिन्होंने अपने देशवासियों की खातिर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था। आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को रक्षा वीरता पुरस्कार, परम चक्र, महावीर चक्र, और वीर चक्र की स्थापना की गई थी। इसके बाद भारत सरकार ने 4 जनवरी 1952 को तीन और वीरता पुरस्कारों की शुरुआत की थी, हर साल देश के सुर वीरों को यह सम्मान दिए जाते हैं। वीरता पुरस्कारों के लिए देश की रक्षा में अतुलनीय योगदान देने वाले जवानों और अधिकारियों के नामों का चयन किया जाता है।

नेहरू जी ने भारत के पहले पीएम के रूप में ली थी शपथ

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी स्वतंत्रता संग्राम में आगे रहे जवाहरलाल नेहरू जब भारत के पहले प्रधानमंत्री बने तो वह लगभग 58 साल के थे और 17 साल तक उस पद पर रहे थे नेहरू जी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री चुने गए थे नेहरू जी को व्यापक रूप से आधुनिक भारत का रचियता माना जाता है 1955 में नेहरू जी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था।

साल 1972 में लागू किया गया था पिन कोड़

15 अगस्त की तारीख भारतीय डाक सेवा के इतिहास में एक खास कारण से दर्ज है दरअसल 1972 में 15 अगस्त के ही दिन पोस्टल इंडेक्स नंबर यानी की पिन कोड लागू किया गया था। हर इलाके के लिए अलग पिन कोड होने से डाक की आवाजाही में आसानी होने लगी यह एक छे अंको का कोड है। इसमें 9 क्षेत्रों को अलग-अलग यूनिक पिन अलॉट किया गया है इसमें आठ भौगोलिक क्षेत्र हैं जबकि 9 अंक को आर्मी पोस्टल सर्विस के लिए रिजर्व रखा गया है। देश में कुल 19101 पिन कोड है जो 154725 पोस्ट ऑफिस ओ को कवर करते हैं वही इसमें आर्मी पोस्टल सर्विस को शामिल नहीं किया गया है।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)