Planet Changes: अगर आप भी राशि फल और उसकी लाभ हानि में विश्वास रखते हैं तो ये आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए आज हम आपको बताएंगे की नवंबर महीना कौन सी राशि वालो के लिए बहुत सारी खुशियां लाने वाला है।आपको बता दें कि इस महीने पांच ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। जिनसे पांच राशि वालों को तगड़ा लाभ भी होगा।
कौन से दिन ग्रह करेंगे गोचर ?
विषय सूची
आपको बता दें कि नवंबर का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण रहने वाला है। 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा वहीं 11 नवंबर को शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे,साथ ही साथ 13 नवंबर को मंगल वक्री अवस्था में मिथुन से वृषभ राशि में गोचर करेंगे। 13 नवंबर को ही बुध भी वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। 16 नवंबर को सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि में होगा। वहीं, 24 नवंबर को बृहस्पति मीन में चाल बदलकर वक्री से मार्गी हो जाएंगे।
कौन सी राशियों को होगा लाभ –:
मिथुन
ग्रहों के इस राशि परिवर्तन का मिथुन राशि के जातकों को फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे और सीनियर्स काम से खुश रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी यह राशि में बदलाव बहुत ही ज्यादा सुखद समाचार लेकर आएगा। जो लोग नौकरी बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं, उन्हें इस महीने सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में कोई उपलब्धि हासिल होने की पूरी उम्मीद है। साथ ही साथ धन लाभ के भी योग बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबारियों को भी ग्रहों के इस राशि परिवर्तन से नवंबर में फायदा जरूर मिलेगा। घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।साथ ही साथ नौकरी में प्रमोशन के पूरे योग हैं।
कर्क
नवंबर महीना कर्क राशि के लोगों के लिए बहुत फायदे वाला रहने वाला है। मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को उचित फल की प्राप्ति अवश्य होगी। इश राशि के विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा साबित हो सकता है।आमदनी को नए स्रोत खुल सकते हैं।
कन्या
इस राशि के जातकों को इस महीने खूब फायदा हो सकता है। किस्मत का साथ मिलने से हर काम बनने लगेंगे। नौकरी ढूंढ रहे लोगों की तलाश इस महीने पूरी हो सकती है। साथ ही साथ नौकरी से जुड़े जो लोग मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने की सोच रहे हैं, उनका यह सपना भी पूरा हो सकता है। इस महीने हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे खूब सारा धन लाभ होगा। कारोबारियों के लिए भी यह महीना खास रहने वाला है।
मकर
करियर के लिहाज से मकर राशि वालों के लिए यह महीना खूब फायदा ले आएगा ।ग्रह गोचर से हर कार्य पूरे होंगे। आमदनी अधिक और खर्चा कम होने की पूरी उम्मीद है। आर्थिक स्थिति मजबूत होती।साथ ही साथ नौकरी पेशा और कारोबारी खूब लाभ भी कमाएंगे।
यह भी पढ़ें- How To Get Glass Skin: आज ही से शुरू करें संतरे का ये नुस्खा, त्वचा पर आएगा शीशे जैसा चमकता हुआ निखार