कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार पर उठाये सवाल , कहा 250 कोरोना योद्धाओं की गयी जान सिर्फ 15 को ही दिए 1 करोड़।

कांग्रेस आजकल पुरे फॉर्म में दिख रही है हालाँकि उनके घर के अंदर ही यह तय नहीं हो पा रहा है अध्यक्ष किसको बनाया जाए, लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस लगातार केंद्र और बाकी अन्य सरकारों पर लगातार सवाल उठा रही है। केंद्र के बाद अगर कोई और सरकार कांग्रेस के निशाने पर आती यही तो वो है योगी सरकार या दिल्ली सरकार।

यह भी पढ़े : कोरोना की दूसरी लहर के सामने भारतीय अर्थव्यवस्था ने टेके घुटने , 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने गवाई अपनी नौकरी।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आरोप

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ( DPCC ) के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा दिल्ली सरकार ने 1 अप्रैल 2020 को कोरोना योद्धाओ की मृत्यु पर पीड़ित परिवार की मदद के लिए मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ रूपये की आर्थिक मदद करने का एलान किया था।लेकिन अब इस एलान की बात करे तो ये घोषणा बिलकुल खोखली निकली है।

यह भी पढ़े : रामदेव के खिलाफ डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन शुरू , बाबा को गिरफ्तार करने की मांग के पोस्टर गले में लटकाये।

दिल्ली सरकार में अब तक सिर्फ 15 कोरणा योद्धाओं को ही 1 करोड़ मुवाअजे की रकम दी है जबकि पुरे प्रदेश में करीब 250 कोरोना योद्धाओ की जान गयी है। केजरीवाल सरकार प्रतीकत्मक रूप से चिन्हित लोगो को ही यह राशि दे रही है या यु कहे की पिक एन्ड चूज निति के आधार पर यह राशि प्रदान की जा रही है।

यह भी पढ़े : 9 करोड़ का यूपी में हुआ खाना घोटाला , उपस्थिति रही जीरो मगर पैसे निकाल अधिकारी बने हीरो।

अनिल ने बताया की IMA ने सरकारी डॉक्टरों की सूचि जारी की थी जिसमे 101 डॉक्टरों ने अपनी जान जान गवाई है ,जबकि दिल्ली नगर निगम में 94 कर्मचारी , 100 शिक्षक और 32 पुलिस के जवान शहीद हुए है जो सभी ड्यूटी पर थे। लेकिन सरकार ने सिर्फ अब तक 15 को ही 1 करोड़ राशि दी है। अनिल कुमार ने दिल्ली सरकार से मांग की है की उन सभी कोरोना योद्धाओं की आधिकारिक सूची जारी करे जिनकी मौत कोरोना ड्यूटी के दौरान हुई है।

यह भी पढ़े : दो लाख की इनामी नक्सली महिला दंतेवाड़ा मुठभेड़ में हुई ढेर।

Leave a Comment