रूस का हमला यूक्रेन (Ukraine Russia War) पर बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। रूस के द्वारा यूक्रेन (Ukraine Russia War) के खारकीव समेत अन्य प्रमुख शहरों पर लगातार हमला हो रहा है। इस हमले के बीच यूक्रेन से भारत के लिए एक और बुरी खबर आ रही है। बुधवार को भी एक भारतीय के मौत की खबर आ रही है। इससे पहले खारकीव शहर में मंगलवार को एक भारतीय छात्र के मौत की खबर आई थी।
यह भी पढ़े: Up election 2022: सेना भर्ती कों लेकर Akhilesh Yadav का बडा ऐलान?
बीते 24 घंटे में हुए हमलों में करीब 21 लोगों की जान गई, जबकि 112 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की दावा कर रहे हैं कि इस जंग में अब तक लगभग 6000 से ज्यादा रूसी सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेन पर रूसी हमले (Ukraine Russia War) में खर्कीव शहर में एक भारतीय छात्र नवीन कुमार की मौत हुई है। यूक्रेन पर उसके द्वारा हमले लगातार जारी है।
पंजाब निवासी चंदन की यूक्रेन में मौत
बुधवार को यूक्रेन में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान चंदन जिंदल के रूप में हुई है। चंदन पंजाब के रहने वाले थे और उनकी उम्र लगभग 22 साल बताई जा रही है। चंदन की मौत रूसी हमले की वजह से नहीं बल्कि एक बीमारी से हुई है। खबरों के मुताबिक चंदन यूक्रेन की विनित्सिया मेडिकल यूनिवर्सिटी के अस्पताल में भर्ती हुए थे। चंदन ब्रेन स्ट्रोक से ग्रसित थे और आईसीयू में एडमिट थे। चंदन की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हुई है। यूक्रेन में यह दूसरे भारतीय नौजवान की मौत है।
इसके पहले कर्नाटक के रहने वाले नवीन कि मंगलवार को घर क्यों में रूसी सैनिकों द्वारा गोलीबारी से मौत की खबर आई थी। इनकी मौत की पुष्टि भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्विटर के जरिए की थी।
Ukraine Russia War में मंगलवार को भी एक भारतीय छात्र की गई थी जान
रूस के हमले ((Ukraine Russia War) के छठे दिन यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र नवीन कर्नाटक की हवेली के चालागेरी के निवासी थे। खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में नवीन मेडिकल की चतुर्थ वर्ष में पढ़ाई कर रहे थे। नवीन की मौत पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी दुख जताया था। खबरों के मुताबिक नवीन की मौत रूस के हमले की वजह से लगी आग से हुई थी। नवीन अपने अपार्टमेंट से स्टेशन की तरफ जा रहे थे जिसके बाद रूस के हमले से लगी आग की चपेट में आ गए थे।
With profound sorrow we confirm that an Indian student lost his life in shelling in Kharkiv this morning. The Ministry is in touch with his family.
We convey our deepest condolences to the family.
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) March 1, 2022
आखरी वीडियो कॉल में नवीन अपने घरवालों से कर रहे थे बातचीत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौत से पहले नवीन का आखरी वीडियो कॉल सामने आया था। वीडियो में नवीन अपने घरवालों से बातचीत कर रहे थे। यूक्रेन के खारकीव शहर में अभी भी बहुत से भारतीय छात्रों के फसे होने की खबर है। भारत सरकार की तरफ से लगातार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बचने की कोशिश की जा रही है। भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चला रही है। यह अभियान 26 फरवरी को शुरू किया गया था जिसके बाद अब तक करीब 2000 से ज्यादा भारतीयों को स्वदेस वापस लाया जा चूका है।
यह भी पढ़े: Russia Ukraine War: यूक्रेन से 240 Indians की देश वापसी, हालात बेहद खराब?
मोदी और पुतिन की दूसरी बार कर सकते है बातचीत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत कर सकते हैं। रूस – यूक्रेन के बीच युद्ध आरम्भ के बाद से इन दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी बार बातचीत होगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस बातचीत के दौरान भारतीय लोगों को सुरक्षित वापस लाने पर ज्यादा फोकस होगा।
यूक्रेन ने रूस के दो फाइटर जेट को मार गिराया
न्यूज़ एजेंसी के अनुसार रूस को इस जंग (Ukraine Russia War) में बहुत बड़ा झटका लगा है। रूस के दो सुखोई 35 फाइटर जेट को यूक्रेन के दो mig-29 ने मार गिराया है। इस हमले में यूक्रेन का भी एक mig-29 क्रैश हुआ है। वही इस जंग की दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने इस बात पर मुहर लगाई है कि पोलैंड में रूस और यूक्रेन के अफसरों के बीच दूसरे दौर का बातचीत शुरू होने वाला है। पहले दौर के बातचीत सोमवार को हुआ था।
यह भी पढ़े: Up election 2022: छठे चरण की ADR report जारी, जाने कितने उम्मीदवार दागी?