अनोखी और हैरान कर देने वाली खबरों की इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कहां पाकिस्तानी प्रेमी के प्यार में पागल होकर एक हिंदुस्तानी महिला ने छोड़ दिया 2 साल का बच्चा। चीन ने किया असली सूरज से भी ज्यादा गर्म नकली सूरज बनाने का दावा। शुरुआत करते हैं राजस्थान के धौलपुर की एक खबर के साथ जहां एक विवाहित महिला ऑनलाइन लूडो गेम खेलते हुए पाकिस्तान में रहने वाले शख्स के प्यार में इतनी पागल हो गई की अपने 2 साल के बच्चे और अपना घर बार सब छोड़कर पाकिस्तान जाने के लिए निकल पड़ी। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया दरअसल महिला जलिया वाले बाग के पास अटारी जाने के लिए ऑटो के बारे में पूछ रही थी। इस दौरान पुलिस कर्मियों को उस पर शक हुआ और महिला से पूछताछ की गई तब पूरा मामला खुल गया। पाकिस्तान में अली नाम के रहने वाले शख्स से महिला की मुलाकात 6 महीने पहले ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान हुई। जिसके बाद दोनों ने व्हाट्सएप पर चैटिंग करना शुरू कर दिया। अली ने महिला को कहा था कि वह किसी तरह अटारी बॉर्डर पर आ जाए जिसके बाद उसका दोस्त उसे पाकिस्तान ले आएगा।

बीवी से परेशान पति पहुंचा था नहीं दर्ज कराई शिकायत?
फिलहाल महिला को पकड़ कर पुलिस ने उसके घर वालों के हवाले कर दिया है। दूसरी अनोखी खबर मध्य प्रदेश के ग्वालियर से है यह पत्नी से प्रताड़ित पति हैं यह अपनी फरियाद लेकर पहुंचे हैं। जन सुनवाई में और अधिकारियों के सामने और अपने आप बीती बताते हुए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इनकी फरियाद है कि इनकी पत्नी इनसे कपड़े धूलवाती है भरपेट खाना भी नहीं देती। और जब यह कुछ बोलते हैं तो फिर वह अपने घर वालों के साथ मिलकर इन्हे पीटती हैं पत्नी से परेशान पति खुद के लिए इच्छा मृत्यु की मांग भी कर रहा है। ग्वालियर एस पी इस शख्स की दुख भरी कहानी सुनकर हैरान रह गये। उन्होंने तत्काल इस मामले की जांच के आदेश दिए और पीड़ित पति को इंसाफ दिलाने के लिये संबंधित थाने को निर्देशित कर दिया। दरअसल ग्वालियर में SP अमित शाँखी जन सुनवाई कर रहे थे हमेशा की तरह भीड़ थी। लोग अपनी अपनी समस्याएं लेकर आए थे। बिजली पानी सड़क जमीन की शिकायतें थी उसी भीड़ में बैठा था यह एक प्रताड़ित पति। उसने जैसे ही बोलना शुरू किया सब अपनी बात भूल कर उसकी बात सुनने लगे।

चीन ने बनाया नकली सूरज जाने क्या है सच्चाई?
तीसरी खबर चीन से है चीन से नकली सूरज की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर सब हैरान है। दरअसल चीन ने यह दावा किया है कि उसका यह नकली सूरज असली सूरज से भी ज्यादा गर्मी निकाल सकता है। इस नकली सूरज का नाम है ईस्ट यानी एक्सपेरिमेंटल एडवांस सुपर कंडक्टिव टोकामेक चीन की न्यूज़ एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इसने हाल ही में 1056 सेकंड यानी लगभग 17 मिनट तक 7 करोड़ डिग्री सेल्सियस का तापमान बनाए रखा। जो कि सूरज के तापमान से 5 गुना ज्यादा है। मई 2021 में भी इस नकली सूरज ने 101 सेकंण्ड्स के लिए 12 करोड़ डिग्री सेल्सियस का तापमान पैदा किया था। बस अब इससे उर्जा लेकर पूरे चीन में सप्लाई करने पर काम चल रहा है।