धवन और किशन क़े धमाके से जीता भारत।
विषय सूची
भारत और श्रीलंका क़े बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज पहले मुकाबले में टीम इंडिया शानदार खेल दिखाते हुए। सात विकेटों से जीत हासिल कर ली। शिखर धवन के शानदार 86 रन इसके अलावा ईशान किशन के डेब्यू मैच में शानदार अर्धशतक। टीम इंडिया ने श्रीलंका के दिए 263 रनों क़ो 36.4 ओवर में ही हासिल कर 7 विकेट मैच में जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने 1-0 की वनडे सीरीज में बढ़त बना ली है।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो ने ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत की थी। और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 49 रन जोड़कर टीम को सधी हुई शुरुआत दी थी। इसके बाद टीम इंडिया के स्पिनरों ने मैच पर अपना हुनर दिखाया लगातार अंतराल पर श्रीलंका के विकेट गिरते चले गए। निचले क्रम में करुणारत्ने क़े 35 गेंदों में 43 रनों की बदौलत श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में विकेट खोकर 262 रन बनाए।
भारत नें 7 विकेट से जीता पहला मैच।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की जोड़ी ने। ताबड़तोड़ शुरुआत की खास तौर पर पृथ्वी शॉ अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। पृथ्वी शॉ सिर्फ 24 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 43 रन बनाए। शॉ क़े आउट हो जाने के बाद बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन वनडे कैरियर की अपनी पहली ही गेंद पर छक्का ठोक कर सबको हक्का-बक्का कर दिया था। किशन यही नहीं रुके किशन नें इसके बाद ताबड़तोड़ पारी जारी रखी। और वनडे कैरियर की अपनी पहली ही पारी में अर्धशतक जड़ दिया। I Kishan 42 गेंदों पर 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 59 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। हालांकि शिखर धवन एक छोर पर टिके रहे और टीम को जीत दिला कर ही वापस लौटे। शिखर धवन ने अपनी पारी में 95 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 86 रनों की नाबाद पारी खेली। टीम इंडिया ने श्रीलंका के दिए स्कोर को 36.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।
यह भी पढ़े: AIMIM : असदुद्दीन ओवैसी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, DP पर लगाया ELON MUSK की तस्वीर।