रूस में पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन सैनिकों की मौत पर किया बड़ा ऐलान?

रूस के राष्ट्रपति पुतिन नें युद्ध के 11वें दिन युद्ध में मारे गए जवानों के परिवारों और जख्मी सैन्य कर्मियों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। घोषणा के तहत यूक्रेन के अलावा सीरिया युद्ध में शामिल हुए जवानों और उनके परिवारों को लाभ मिलेगा, कहां गया है कि यूक्रेन या फिर सीरिया में जान गवाने वाले सैनिकों के परिवार को 5 मिलियन रूबल यानी की करीब 40 लाख रूपये और घायल जवानों कों 3 मिलियन रूबल यानी की करीब 24 लाख रूपये दिए जायेगे। अल्जीरिया के रिपोर्ट के मुताबिक 2015 में रूस ने बशर अल असद के संघर्ष सैनिकों का समर्थन करने के लिए सीरिया में हवाई हमले शुरू किए थे, इस संघर्ष में रूस ने मदद करने के लिए अपने 63 हजार से सैन्य कर्मियों को सीरिया में तैनात किया था, इस युद्ध में रूस के कितने सैनिकों की जान गई इसका सटीक आंकड़ा जारी नहीं किया गया था। रूस का हमला शुरू होने के बाद 28 मार्च कों यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की नें अपने सैनिको कों हर महीने 1 लाख यूक्रेनी मुद्रा देने के आदेश की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था यूक्रेनी सेना को मजबूत करने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे और सैनिकों के मनोबल को बढ़ावा देंगे।

युद्ध में मारे गए सैनिकों के परिवारों को आर्थिक मदद देंगे पुतिन?

अल्जीरिया की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के रक्षा मंत्रालय नें हताहतो की पहली रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है, कि यूक्रेन में 498 रूसी सैनिक मारे गए हैं। और 1 हजार 597 से अधिक सैनिक घायल हुए हैं, कुछ दिन पहले ही रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता नें यह रिपोर्ट जारी करते हुए आश्वासन दिया गया था कि मारे गए जवानों के परिवारों को हर संभव सहायता मिल रही है। वही उन्होंने नें दावा किया था, उनके हमले में 2 हजार 870 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए है। और कुछ 3 हजार 700 से अधिक घायल हुए हैं जबकि 572 अन्य कों रूसीयों नें पकड़ लिया है। आपको बता दे कि रूस के अंदर भी रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं इसके साथ ही ये मुद्दा तेज हो रहा है कि पुतिन की वजह से सैनिकों की मौत हो रही है। क्योंकि यूक्रेनी राष्ट्रपति ने पहले ही अपने सैनिकों के लिए घोषणा की है, ऐसे में माना जा रहा है कि विरोध कों कम करने के लिए पुतिन ने यह फैसला किया है।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)