दुखद : बादल फटने से पंजाबी सूफी सिंगर मनमीत सिंह समेत 6 लोगो की मिली लाश।

आजकल पहाड़ी इलाकों में बारिश की वजह से हर दिन तबाही की नई – नई खबरें हर दिन सामने आती रहती हैं। इसी बीच एक बुरी खबर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा इलाके से आ रही है जहां बादल फटने की वजह से बड़ी तबाही हुई है। कांगड़ा इलाके में पिछले दिन कई शवों को बरामद किया गया जिसमें पंजाब में सूफी सिंगर मनमीत सिंह का भी शव पाया गया है।

यह भी पढ़े: दुखद : 1983 विश्व विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा (Yashpal Sharma) का हार्ट अटैक से निधन।

खबर के मुताबिक रेस्क्यू टीम ने मंगलवार के दिन छह शव को बरामद किया उसमें एक महिला, एक बच्चे का शव शामिल था। और इन शवों में एक शव पंजाबी सूफी सिंगर मनमीत सिंह का भी था। ऐसा माना जा रहा है कि सूफी सिंगर मनमीत सिंह बादल फटने के दौरान अपने साथियों समेत गायब हो गए थे।

सूफी सिंगर मनमीत सिंह

धर्मशाला आये थे घूमने सूफी सिंगर मनमीत सिंह

पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले पंजाबी सूफी सिंगर मनमीत सिंह अपने पांच साथियों के साथ धर्मशाला घूमने आए थे। मनमीत सिंह अपने साथियों संग करेरी झील पर घूमने के लिए निकले लेकिन अचानक हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश शुरू हो जाती है जिसके वजह से उन्हें वहीं रुकना पड़ जाता है।

यह भी पढ़े: “भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया” का बेहतरीन ट्रेलर हुआ जारी, देशभक्ति से ओत-प्रोत है यह फिल्म।

मनमीत अपने साथियों के साथ हुए थे गायब

बताया जाता है कि सोमवार को हुई तेज बारिश की वजह से मनमीत सिंह अपने साथियों समेत बह गए थे। पुलिस के मुताबिक मनमीत सिंह अपने साथी के संग सोमवार को गायब हुए थे। लेकिन उनका शव मंगलवार को पाया गया है। इन लाशों में एक लाश 19 वर्षीय लड़की की है, जो पास के ही गांव से गायब हो गई थी।

यह भी पढ़े: सुरेश रैना ने दिया विराट कोहली की कप्तानी पर बड़ा बयान, आप आईसीसी ट्रॉफी की बात कर रहे है, उसने अभी तक एक IPL नहीं जीता है।

बड़ी संख्या में लोग फंसे  है पहाड़ी इलाकों में

आपको बता दें कि पहाड़ी इलाकों में आजकल बारिश की वजह से बड़ी तबाही हो रही है। उत्तराखंड हो या हिमाचल प्रदेश बारिश की वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कांगड़ा के कई इलाकों में भूस्खलन की वजह से सड़कें जाम हो गई हैं और सैकड़ों लोग फंस गए हैं। जाम में फंसने वाले अधिकतर लोग टूरिस्ट और ट्रकवाले हैं जिनका कहना है कि वह लंबे समय से यहां पर रुके हुए हैं और उनके पास न खाने की व्यवस्था है ना पीने की। उत्तराखंड का भी हाल कुछ इसी तरह से है जहां पर बड़ी संख्या में टूरिस्ट फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़े: AUS VS WI T20 : एरोन फिंच नें बताई सरीज हार की असली वजह, यूनिवर्स बॉस ने रचा इतिहास, T20 में अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड!

Leave a Comment