लखनऊ में धर्म की धंधेबाजी , UP ATS का धर्म परिवर्तन पर बड़ा एक्शन, दो मौलाना हुए गिरफ्तार।

ISI से जुड़े है इनके लिंक – UP ATS

UP ATS ने लखनऊ से दो मौलाना को गिरफ्तार किया है। इन मौलानाओं ने मोटिवेशनल थॉट के जरिए हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया है। 4 दिन से UP ATS की टीम इनसे पूछताछ कर रही है। खबरों के मुताबिक हिंदुओं के धर्म परिवर्तन कराने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई इन्हें फंड दे रही थी। पकड़े गए मौलाना उमर गौतम और मौलाना जहांगीर लखनऊ के एक बड़ी मुस्लिम संस्थान से भी जुड़े।

यह भी पढ़े : योग दिवस : दुनिया को भारत दे रहा है एक और सौगात, M-Yoga ऐप हो रहा है लांच।

एक हजार से ज्यादा लोगों का करवा चुके है धर्मपरिवर्तन

ATS के कुछ अधिकारियों ने बताया कि यह लोग गरीब हिंदुओं को अपना शिकार बनाते थे और अब तक एक हजार से ज्यादा हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवा चुके हैं। इस धर्म परिवर्तन में सबसे बड़ी संख्या मुक बधिर और महिलाओं की है। रामपुर के एक गांव में दो हिंदू बच्चों का जबर्दस्ती खतना करवाकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला भी सामने आया था उसमें भी एक मौलाना शामिल था।

यह भी पढ़े : Ind Vs Nz WTC final Live Update : जैमीसन के जाल में ऐसे फंसी टीम India

विदेश से हो रही है इनकी फंडिंग-UP ATS

यह दोनों मौलाना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और इनको विदेश से संचालित एक मुस्लिम संगठन फंड दे रहा है। एटीएस अभी और जानकारी जुटा रही है। पकड़े गए दोनों मौलाना इस्लामिक सेंटर के नाम से एक संस्था चलाते हैं। बीते 3 जून को दिल्ली स्थित डासना मंदिर में दो मुस्लिम लड़कों ने एक पुजारी पर हमला करने का कोशिश की थी। जिसके बाद इन दोनों को पकड़ा गया और पूछताछ में मौलाना उमर और जहांगीर के बारे में जानकारी मिलती हैं।

यह भी पढ़े : आपदा में अवसर : कोरोना काल में भारतीयों का स्विस बैंकों में जमा धनराशि रिकॉर्ड 3 गुना बढ़ा।

कानपूर, बनारस और नोएडा में भी कराया है धर्मपरिवर्तन

नोएडा डेफ सोसायटी में संचालित एक मूक बधिर स्कूल के छात्र-छात्राओं को बरगलाकर और प्रलोभन देकर दोनो मौलाना धर्म परिवर्तन करवा चुके हैं। धर्म परिवर्तन कराने वालों में 1000 महिलाओं और बच्चों की लिस्ट मिली है। धर्म परिवर्तन करवाने वाले तमाम बच्चे- महिलाएं कानपूर, बनारस और नोएडा के भी शामिल है। कानपुर के एक बच्चे को साउथ के किसी शहर में ले जाया गया है उसके बारे में STF कि टीम अभी पता लगा रही है।

यह भी पढ़े : दुनिया की पहली DNA Covid वैक्सीन ZyCoV-D बनाने की राह पर है भारत की Zydus Cadila

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)