Shanti Sethi बनी US Vice President की Security जाने उनके बारे में …?

अमेरिका में भारत-वंशी अपना नाम ऊंचा कर रहे है, खास-तौर से जब से जो बाईडेन अमेरिका के राष्ट्रपति बने है। उसके बाद से भारत-वंशी लोगों की भूमिका शासन-प्रशासन में बढ़ती ही जा रही है, इस फेहरिस्त में नया नाम शामिल हुआ है शांति सेठी का। जिन्हें एक बहुत ऊंचे ओहदे पर बैठाया गया है। शांति सेठी को अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस का सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। आपको बता दें अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और उनकी नई सुरक्षा सलाहकार शांति सेठी दोनों मूल रूप से भारतीय ही हैं। अमेरिका में इस ओहदे तक पहुंचने वाली शांति सेठी नौसेना से ताल्लुक रखती हैं, अमेरिकी नौसेना में इनका नाम बहुत प्रतिष्ठित है। यें अमेरिकी नौसेना के इतिहास की ऐसी पहली महिला कमांडर भी रही हैं, जिन्हें जंगी बेड़े पर कमांडर नियुक्त किया गया था। अमेरिकी लड़ाकू युद्धपोत की पहली महिला कमांडर रही शांति सेठी अब उप-राष्ट्रपति कार्यालय में बतौर और सुरक्षा सलाहकार और कार्यकारी सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं देंगी।

कौन है शांति सेटी अमेरिका में बनी सुराक्षा सलहाकार

आपको बता दें अमेरिका में भारत का मान बढ़ाने वाली शांति सेठी का परिवार 1960 के दशक में अमेरिका में जाकर बस गया था। शांति सेठी नें साल 2021 में नौसेना सचिव की सीनियर एडवाइजर भी रह चुकी है, अमेरिका के नवादा प्रांत की रहने वाली शांति सेठी नें नॉर्विच यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल रिलेशंस में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी क़े एलईटी स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स मास्टर ऑफ इंटरनेशनल पॉलिसी एंड प्रैक्टिस में डिग्री भी हासिल की है। नौसेना में लंबी सेवाएं दे चुकी शांति सेठी अब अमेरिकी उप राष्ट्रपति कार्यालय में सुरक्षा सलाहकार की भूमिका में अपनी सेवाएं देंगे।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)