उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज हुए ठगी का शिकार, जालसाजों ने फर्जी चेक लगाकर खाते से उड़ाए ₹97,500।

देश में हर दिन ठगी के मामले सामने आते रहते हैं। इन मामलों में सबसे ज्यादा बैंक से पैसे निकालने की दर्ज किए जाते हैं। इन मामलों में ठगी का शिकार होने वाले आम लोग ही नहीं बल्कि बड़े बड़े नेता भी शामिल है। कुछ दिन पहले एम्स के डॉक्टर के खाते से भी करीब ₹5 लाख निकाल लिए गए थे। उन्नाव से बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ठगी का शिकार हो गए हैं।

फर्जी चेक लगाकर निकाले गए रूपये

इसी बीच यूपी के उन्नाव से बड़ी खबर आई है। खबर के मुताबिक जालसाजों ने फर्जी चेक लगाकर साक्षी महाराज के खाते से ₹97,500 निकाल लिए। इन जालसाजों के द्वारा तीसरा चेक भी लगाया गया था लेकिन किसी कारणवश पैसे नहीं निकल पाए।

यह भी पढ़े : ट्विटर की मनमानी: भारत के नक्शे से ट्विटर ने की छेड़छाड़, जम्मू कश्मीर और लद्दाख को दिखाया अलग देश।

साक्षी महाराज ने एफ आई आर दर्ज कराई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार साक्षी महाराज ने संसद मार्ग थाने में एफ आई आर दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत के बाद पुलिस महकमा हरकत में आती है और इस मामले में पुलिस ने बिहार से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साक्षी महाराज ने अपनी शिकायत में लिखवाया कि किसी ने दो फर्जी चेक लगा कर उनके एसबीआई बैंक खाते से ₹97,500 निकाल लिए हैं।

यह भी पढ़े : अजब प्रेम कि गजब कहानी : ट्रांसजेडर शिवलक्ष्मी को सिर्फ प्यार ही नहीं बल्कि पूरा परिवार मिल गया !

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फर्जी चेक के जरिए साक्षी महाराज के बैंक खाते से पैसा अपने खाते में ट्रांसफर किए उसके बाद यूपीआई का इस्तेमाल करके अलग-अलग तीन खातों में पैसा जमा किए गए हैं। उसके बाद यह सारे पैसे एटीएम द्वारा निकाल लिए गए।

यह भी पढ़े : अगर आप भी State Bank Of India के खताधारक है ,तो जान लीजिये की 1 जुलाई से SBI ने नियमो में क्या बदलाव किये है ?

पटना से दो आरोपी हुए गिरफ्तार

यह मामला हाईप्रोफाइल था इसलिए पुलिस हरकत में आई और पटना से एक आरोपी निहाल सिंह को गिरफ्तार कर रिमांड में लिया। पुलिस पूछताछ में नेहाल ने दिनेश राय का भी नाम बताया इसके बाद दिनेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वह 1 हजार से ज्यादा लोगों के बैंक खाते से अब तक करीब करोड़ों रुपए निकाल चुके हैं।

यह भी पढ़े :  मन की बात :मिल्खा सिंह का मोदी से किया वादा जो अधूरा रह गया, जाने आज के मन की बात कि मुख्य बाते।

Leave a Comment