कानपुर के रावतपुर में स्थित रेव मोती मॉल (Kanpur Rave Moti Mall Fire) में रविवार की दोपहर को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गया। रविवार होने के कारण रेव मोती मॉल (Rave Moti Mall) में काफी भीड़ थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया की आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा रेव मोती मॉल धुए से भर गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
30 से अधिक लोग Rave Moti Mall के छत हर फंसे है
विषय सूची
30 से अधिक लोग मॉल के छत पर पहुंच गए जहां करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक फंसे रहे। आग लगने के बाद मॉल कर्मचारियों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर 10 फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स भी रेव मोती मॉल पर पहुंची। फायर बिग्रेड की टीम ने सबसे पहले रेव मोती के छत पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया लेकिन कुछ लोग अभी भी लापता है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया है।
रेव मोती (Rave Moti Mall) के ग्राउंड फ्लोर पर बिग बाजार स्टोर रूम है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आग करीब दोपहर 1:30 बजे बिग बाजार के ही स्टोर रूम से शुरू हुई थी। आग लगने के कारण को शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग कुछ समझ पाते इतने में धुएं का गुबार तीसरी मंजिल तक पहुंच गया।
Rave Moti Mall में 1500 से ज्यादा लोग थे मौजूद
जिस वक्त आग लगी उस वक्त 1500 से ज्यादा लोग मॉल में मौजूद थे। आग का गुबार भरने से लोगों का दम घुटने लगा और लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। वहीं कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए छत की ओर भागे और वहीं पर फंसे रह गए। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने छत पर फंसे लोगों को किसी तरह से बचाया।
वेंटिलेशन नहीं होने से पुरे माल में भर गया धुँआ
रेव मोती (Rave Moti Mall) में तीन मल्टीप्लेक्स है जिसमें आग लगने के समय मूवी चल रही थी। आग लगने की सूचना मिलते ही मूवी बंद कराई गई और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेव मोती में वेंटिलेशन नहीं होने के कारण पूरे माल धुएं के गुब्बार से भर गया। रेव मोती पांच मंजिला माल है जिसमें बिग बाजार के अलावा करीब 300 से ज्यादा स्टोर मौजूद है। रेव मोती करीब 2.5 लाख स्क्वायर फीट में बना है। आग लगने के बाद इस पूरे माल को खाली कराने में प्रशासन को करीब 50 मिनट का समय लग गया।
Rave Moti Mall के कई कर्मचारी है लापता
आग लगने की सूचना पाते ही CFO एमपी सिंह और एसीपी आनंद प्रकाश तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। रेव मोती के माल के सामने से गुजरने वाले रास्ते पर बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद किया गया है। किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने से मची भगदड़ में कई कर्मचारी अभी भी गायब है जिनका पता नहीं चल पा रहा है। इस बात की अभी भी पुष्टि नहीं हो पाई है कि वे कर्मचारी मॉल के भीतर हैं या बाहर निकल गए हैं।
CFO एमपी सिंह के मुताबिक आग पर काबू पाया जा चुका है और अंदर अभियान चलाकर गायब लोगों की तलाश की जा रही है। आग लगने के बाद मॉल में मौजूद अन्य स्टोर्स के कर्मचारी अपने स्टोर्स को बंद कर बाहर निकल गए। अच्छी बात यह है कि अब तक उस हादसे में किसी की मौत की खबर नहीं आई है।
यह भी पढ़े: Up MLC election: 27 सीटों क़े लिए SP लगा रही जोर, जानए BJP की राजनीती?