Vijay Rupani की हुई विदाई, अब कौन करेगा गुजरात की अगुआई? जाने 4 नाम जो रेस में है सबसे आगे, एक नाम बेहद चौकाने वाला है।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Vijay Rupani) ने अचानक से अपना इस्तीफा दे दिया है। विजय रुपाणी (Vijay Rupani) ने चुनाव से 1 साल पहले ही इस्तीफा क्यों दिया ये अभी भी सवाल बना हुआ है। इस्तीफे के बाद विजय रुपाणी (Vijay Rupani) ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि पार्टी में समय के साथ दायित्व का बदलाव होता रहता है। भारतीय जनता पार्टी में यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि मुझे 5 साल के लिए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला जो मैंने पूरा किया है।

यह भी पढ़े: Covid 19 In India : पीएम मोदी ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर की समीक्षा बैठक, जाने बीते 24 घंटे का हाल।

Vijay Rupani के इस्तीफे के बाद ये चार नाम रेस में है शामिल 

इस इस्तीफे के बाद से भाजपा ने गांधीनगर में कल विधायक दल की बैठक बुलाया है जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की रेस में 4 लोगों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं जिसमें सबसे पहला नाम आता है- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया उसके बाद दूसरा नाम केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, तीसरा नाम गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल जबकि चौथा नाम गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल का नाम शामिल है।

Vijay Rupani

JP Nadda का मार्गदर्शन अभूतपूर्व – Vijay Rupani

इन चारों नामों में सबसे ज्यादा आगे नाम मनसुख मंडाविया का चल रहा है। विजय रुपाणी (Vijay Rupani) ने कहा कि हम 2022 का चुनाव जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन और बीजेपी के अगुवाई में लड़ेंगे। उन्होंने जेपी नड्डा के मार्गदर्शन को अभूतपूर्व बताया। विजय रुपाणी (Vijay Rupani) ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका निर्वहन करेंगे। विजय रुपाणी (Vijay Rupani) ने कहा कि हम पद नहीं जिम्मेदारी बोलते हैं और मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली थी वह मैंने पूरी की है।

यह भी पढ़े: UP Election 2022 : योगी सरकार का एक और चुनावी स्टंट, प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को नहीं मिलेंगे यूनिफार्म, बैग, इस योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव ।

मोदी जी के अगुआई में लड़ा जाएगा 2022 का चुनाव – Vijay Rupani

Vijay Rupani ने कहा कि प्रदेश में चुनाव नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में ही लड़ा जाएगा और 2022 का चुनाव भी उन्हीं की अगुवाई में होगा। आपको बता दें 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार विजय रुपाणी (Vijay Rupani) ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में 182 सीटों में से 99 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त किया था इसके बाद बहुमत हासिल हुई इसके बाद से विधानमंडल की बैठक हुई और विजय रुपाणी (Vijay Rupani) को विधायक दल नेता और नितिन पटेल के उप नेता चुना था।

3 महीने में बीजेपी ने बदले 4 मुख्यमंत्री

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने 3 महीने में अपने भाजपा शासित राज्यों में चार मुख्यमंत्री बदल डाले हैं। भाजपा शासित राज्यों से इस्तीफा देने वाले 3 महीने में चौथे मुख्यमंत्री Vijay Rupani बन गए हैं। इससे पहले जुलाई में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा को हटाया गया फिर जुलाई में उत्तराखंड में दो बार मुख्यमंत्री बदले गए।

यह भी पढ़े: Mukhtar Ansari का बसपा ने काटा टिकट, इस बड़ी पार्टी ने दिया मुख़्तार अंसारी को खुला ऑफर, जहां से चाहे उस सीट से लड़े चुनाव।

हार्दिक पटेल ने Vijay Rupani के इस्तीफे पर दिया बयान

विजय रूपानी (Vijay Rupani) के इस्तीफे पर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बयान देते हुए कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी कोरोना में अर्थव्यवस्था और नाकामी की वजह से लोगों में इसके प्रति नाराजगी थी। इसलिए भाजपा सीएम बदलकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है और यही काम उसने उत्तराखंड में भी किया था।

अमित शाह का अचानक अहमदाबाद जाना अटकलों को किया था तेज

आपको बता दें गुजरात में बीते कुछ दिनों से इस बात को लेकर अटकलें चल रही थी कि कुछ गुजरात सरकार में परिवर्तन होने वाला है। इसका मुख्य वजह माना जा रहा था कि गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार की रात अचानक अहमदाबाद पहुंच गए थे जबकि कोई भी शेड्यूल उनका गुजरात जाने का नहीं था।

यह भी पढ़े: Nipah Virus Test Kit को मिली मंजूरी, इस टेस्ट किट से की जा सकती 30 बिमारियों के टेस्ट, जाने कौन सी तकनिकी पर करती है काम ये टेस्ट किट।

1 thought on “Vijay Rupani की हुई विदाई, अब कौन करेगा गुजरात की अगुआई? जाने 4 नाम जो रेस में है सबसे आगे, एक नाम बेहद चौकाने वाला है।”

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)