Uttarakhand : पुष्कर सिंह धामी के रूप में मिला उत्तराखण्ड को 11वा मुख्यमंत्री ।

आज 4 महीने के अंदर फिर से उत्तराखंड को नए मुख्यमंत्री मिले है। करीब चार माह पहले ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाया गया था। उनके हटने के बाद नए मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत ने सपथ ली थी। लेकिन तीरथ सिंह रावत सिर्फ चार महीने ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह पाए। तीरथ सिंह को राजनीतिक सवैधानिक कारणों से अपना मुख्यमंत्री पद को छोड़ना पड़ा है और पुष्कर सिंह धामी को नया मुख्यमंत्री बना दिया गया है।

यह भी पढ़े:  अमिताभ बच्चन के “प्रतीक्षा” बंगले की दीवार को तोड़ेगी बीएमसी, जाने इसके पीछे की बड़ी वजह।

तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद उत्तराखंड में नए सीएम बना दिए गए हैं। खटीमा सीट से युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 11 में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया था। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। धामी ने कैबिनेट में अपने पुराने मित्र, मंत्रियों को शामिल किया और 11 मंत्रियों ने आज शपथ भी ली।

यह भी पढ़े:  ICMR की स्टडी में हुआ खुलासा: 16% में Covishiled Vaccine की दोनों डोज के बाद भी Delta Varient के खिलाफ नहीं बनी एंटीबॉडी।

बड़े नाम मुख्यमंत्री की रेस में रह गए पीछे

मुख्यमंत्री की शपथ पुष्कर सिंह धामी शनिवार को ही लेने वाले थे लेकिन किसी कारणों से इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया था। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने धामी के नाम की घोषणा करते ही सियासी पंडितों को एक बार फिर चौंका दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की रेस में गिने जा रहे दिग्गज नेता सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धन सिंह रावत समेत कई बड़े नाम शामिल थे जो इस रेस में कहीं पीछे रह गए।

धामी के साथ इन 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ

उत्तराखंड के नए सीएम की कैबिनेट में सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, अरविंद पांडे, हरक सिंह रावत ,यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, धन सिंह रावत, स्वार्थी यतिस्वरानंद को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही पुष्कर सिंह धामी एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने कैबिनेट की पहली बैठक आज रात 8:00 बजे बुलाई है।

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम करेगी हमारी सरकार 

पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बनने के बाद सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड में सरकार विकास के पथ पर निरंतर काम करेगी और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर हमारी सरकार आगे बढ़ेगी। धामी ने कहा की अंतिम छोर पर खड़े हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाने और लाभ देने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े:  Amir Khan: 15 साल की शादी के बाद आमिर खान – किरन राव का तलाक, दोनों ने Joint Statment जारी कर Divorce की दी जानकारी।

धामी ने कहा कि मैं युवाओं के बीच में रहा हूं, काम कर रहा हूं और मैं उनके मुद्दों को अच्छी तरह से जानता समझता। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कोविड-19 की आजीविका को प्रभावित किया है उनकी स्थिति को भी सुदृढ़ बनाने की पूरी कोशिश करेंगे और राज्य में रिक्त पदों पर युवाओं के नियुक्ति कराने का हर संभव कोशिश करेंगे।

मुख्यमंत्री का सपथ लेने के बाद से देश के बड़े नेताओं ने धामी को बधाई देना शुरू कर दिया है। धामी को देश के गृह मंत्री ने अमित शाह ने भी ट्वीट कर बधाई दी।

यह भी पढ़े:  Viral Post : लव मैरिज करोगी या अरेंज? विराट के इस सवाल पर जाने स्मृति मंधाना का मजेदार जवाब।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)