MS DHONI की बढ़ सकती है मुश्किलें , मेंटर बनाये जाने को लेकर दर्ज हुई शिकायत, जाने पूरा मामला।

MS DHONI : कल बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्य भारतीय टीम का ऐलान किया था। इस टीम के ऐलान के साथ साथ बीसीसीआई ने एक अहम फैसला भी लिया। बीसीसीआई के द्वारा लिया गया अहम फैसला यह है कि आने वाले टी20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) को मेंटर के तौर पर नियुक्त किया था।

यह भी पढ़े: Mahendra Singh Dhoni को BCCI ने T20 विश्व कप के लिए दी बड़ी जिम्मेदारी, टीम इंडिया के साथ फिर नजर आएंगे धोनी।

कल ही MS DHONI को मेंटर नियुक्त किया गया था

महेंद्र सिंह धोनी को मेंटर बनाए जाने की जानकारी खुद बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल के जरिए दी थी। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी इस बात की पुष्टि की और महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) को धन्यवाद दिया कि उन्होंने बीसीसीआई के इस ऑफर को स्वीकार किया। महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) को टी20 विश्व कप के लिए मेंटर बनाए जाने के बाद उनके खिलाफ बीसीसीआई से शिकायत की गई है।

BCCI से MS DHONI के हितों को लेकर हुई है शिकायत

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) को टी-20 विश्व कप के लिए मेंटर बनाए जाने के बाद मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के पूर्व आजीवन सदस्य इंदौर के रहने वाले संजीव गुप्ता ने बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल में शिकायत दर्ज करा दी है। 

MS DHONI

यह भी पढ़े: टी20 वर्ल्ड कप: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान!

लोढ़ा कमेटी के नियमों का दिया गया है हवाला

इस शिकायत में धोनी पर हितों का टकराव का आरोप लगाया गया है। संजीव गुप्ता ने लोढ़ा कमेटी के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति एक साथ 2 पदों पर काम नहीं कर सकता है। ऐसे में धोनी को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का मेंटर बनाया जाना लोढ़ा कमेटी के नियमों का उल्लंघन है। आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान है। संजीव गुप्ता ने इसी बात का हवाला देते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी वर्तमान में सीएसके के कप्तानी करते हैं और इसलिए वह दूसरे पद यानी भारतीय टीम के मेंटर के तौर पर काम नहीं कर सकते क्योंकि लोढ़ा कमेटी के नियमों के मुताबिक एक व्यक्ति 2 पदों पर काम नहीं कर सकता।

MS DHONI को क्या BCCI मेंटर के पद से हटा देगी ?

बीसीसीआई ने कल ही महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) को भारतीय टीम का मेंटर नियुक्त किया था। लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी को मेंटर बनाए जाने को लेकर अड़चन आने लगी है। इस मामले पर अब तक बीसीसीआई के तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। देखना होगा कि बीसीसीआई इस शिकायत पर क्या फैसला लेती है। क्या महेंद्र सिंह धोनी को पद से हटाया जाएगा या महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान होने के साथ-साथ भारतीय टीम के मेंटर के तौर पर काम करेंगे।

यह भी पढ़े: Assembly Election 2022 : क्या उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सत्ता वापसी करा पाएंगे प्रधान और ठाकुर ? जाने अन्य राज्यों के चुनाव प्रभारी के नाम।

भारतीय के ऐलान पर लोग है नाराज

भारतीय टीम का ऐलान होने के बाद बहुत सारे लोग सलेक्शन पर सवाल भी उठा रहे हैं। टीम सलेक्शन को लेकर बहुत से लोग बीसीसीआई के ऊपर सवाल खड़े कर रहे हैं कि 15 सदस्य टीम से कुछ खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। इन खिलाड़ियों में यूज़वेंद्र चहल, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर इन लोगों को 15 सदस्य टीम में मौका नहीं दिया गया है। जबकि बीसीसीआई ने 15 सदस्यों की टीम के अलावा तीन खिलाड़ियों को स्टैंड बाय मोड पर रखा है। जिनमें श्रेयस अय्यर, दीपक चहर और शार्दुल ठाकुर का नाम शामिल है।

MS DHONI

15 में से 6 खिलाडी मुंबई से खेलते हैं IPL

आपको बता दें 15 सदस्य टीम में 6 खिलाड़ी ऐसे हैं जो मुंबई इंडियंस के तरफ से आईपीएल मैच खेलते हैं। इसको भी लेकर कुछ लोग ट्विटर पर सवाल कर रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है क्या बीसीसीआई महेंद्र सिंह धोनी को मेंटर के पद से हटाएगी या महेंद्र सिंह धोनी सीएसके के कप्तान होने के साथ-साथ भारतीय टीम का मार्गदर्शन भी करेंगे।

यह भी पढ़े: Uttar Pradesh सरकार ने जारी किया रात्रिकालीन कर्फ्यू से जुड़ा नया आदेश, टीम 9 के साथ बैठक में योगी ने क्या दी सलाह ?

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)