MONSOON SESSION 2021 : 48 मिनट की प्रेस कांफ्रेंस, 8 केंद्रीय मंत्री, विपक्ष के रवैये पर सवाल , जाने प्रेस कांफ्रेंस की महत्वपूर्ण बातें।

संसद के MONSOON SESSION 2021 का आज आखिरी दिन था। RAJYA SABHA के आज आखिरी दिन में भी सरकार और विपक्ष के बीच हंगामा जारी रहा। हमने आपको कल बताया था कि लोकसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। जब से MONSOON SESSION 2021 शुरू हुआ तब से लेकर आज तक हर दिन हंगामे होते रहे। राज्यसभा में हंगामे को लेकर आज सरकार के 8 मंत्रियों ने विपक्ष पर 8 वार किये। 

यह भी पढ़े: UTTAR PRADESH में कोरोना लॉकडाउन से जुडी जारी हुई नई दिशा निर्देश, जाने क्या – क्या हुआ है बदलाव ?

MONSOON SESSION 2021 पर 48 मिनट की प्रेस कांफ्रेंस में विपक्ष पर सरकार ने किये 8 सवाल

आठ केंद्रीय मंत्रियों ने MONSOON SESSION 2021 पर करीब 48 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसके दौरान उन्होंने विपक्ष पर 8 बड़े सवाल दागे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की तरफ से 8 मंत्री एक साथ शामिल हुए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्षी पार्टियों के रवैया को लेकर सरकार ने पलटवार किया। आपको बता दें इससे पहले विपक्ष ने मार्च निकालकर सरकार पर निशाना साधा था। अब सरकार की तरफ से इस पर पलटवार किया गया है। 12 अगस्त 2021 दिन गुरुवार समय दोपहर का था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, अनुराग ठाकुर, प्रहलाद जोशी, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, अर्जुन मेघवाल, बी मुरलीधरण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

PIB MONSOON SESSION 2021

MONSOON SESSION 2021 पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष  से कहा वो देश मांगे माफ़ी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि राज्यसभा चेयरमैन को संसद में हुए पूरी घटना की जांच करें और विपक्ष के सांसदों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि MONSOON SESSION 2021 के दौरान सड़क से लेकर संसद तक जिस तरह से विपक्ष ने सिर्फ और सिर्फ अराजकता फैलाने का काम किया है। उसके लिए विपक्ष को घड़ियाली आंसू नहीं बहाना चाहिए बल्कि जनता से माफी मांगनी चाहिए, देश से माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़े: IND vs ENG 2nd Test Live Score: रोहित और राहुल क़े बीच अर्धशतकीय सझेदारी। भारत का स्कोर 61/0

आइए जानते हैं सरकार ने विपक्ष पर 8 कौन से बड़े हमले सरकार ने किये है। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्षी पार्टियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा गया की –

1. विपक्ष पहले से ही इस बात की तैयारी में था कि इस MONSOON SESSION 2021 को बर्बाद किया जाएगा और इसीलिए विपक्ष ने सदन में काम नहीं होने दिया।

2. जिन छह सांसदों को सस्पेंड किया गया है वह शीशे को तोड़ कर सदन में प्रवेश करना चाहते थे। उनकी इस घटना की वजह से वहां पर खड़ी महिला मार्शल को चोट लग गई।

3. कोरोना, महंगाई, कृषि बिल पर सरकार चर्चा के लिए राजी थी लेकिन विपक्ष पेगासस के मामले पर चर्चा करने के लिए अड़ा रहा।

4. 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार ने बिना किसी चर्चा के दर्जनों बिल पास किए लेकिन हम चर्चा करने की कोशिश में लगे रहे।

5. 9 अगस्त को जिस तरह से टेबल पर चढ़कर हंगामा किया गया रूल बुक को चेयर की ओर फेंक दिया गया, यह एक बेहद निंदाजनक और कातिलाना हमला था।

6. विपक्षी की हरकत कैमरे में कैद है और वीडियो फुटेज में साफ दिखता है कि विपक्ष की महिला सांसदों ने ही लेडी मार्शल के साथ धक्का-मुक्की की थी।

7. कोई भी सुरक्षाकर्मी सदन में प्रवेश नहीं लिए थे जो सुरक्षाकर्मी सदन में मौजूद थे वही वहां पर बीच बचाव के लिए थे।

8. विपक्ष अपनी बात कहने और डिवीजन के वक्त शांत रहा बाकी पूरे समय सदन में हंगामा किया और चेयर का अपमान किया है।

प्रेस कांफ्रेंस में MONSOON SESSION 2021 पर पियूष गोयल ने क्या कहा ?

राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा राज्यसभा में विपक्ष के द्वारा किए गए व्यवहार पूरे सदन की गरिमा को चोट पहुंचाती है। विपक्ष की यह कोशिश रही कि सदन को किसी भी हालत में चलने नहीं दिया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीयूष गोयल ने 9 अगस्त को हुए घटना को याद करते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा हंगामा किया गया रूलबुक चेयर की तरफ फेंक दी गई।

MONSOON SESSION 2021

रूलबुक फेकना और महिला मार्शल से धक्का मुक्की करना सदन की गरिमा पर चोट है

इस पूरे घटना पर पीयूष गोयल ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा विपक्षी नेताओं ने चेयर पर रूलबुक फेंककर कातिलाना हमला किया है। विपक्ष के सांसदों द्वारा महिला मार्शल के साथ भी धक्का-मुक्की की गई जिसको वीडियो फुटेज में साफ साफ देखा जा सकता है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्षी नेताओं ने सिर्फ महिला मार्शल के साथ ही नहीं वहां पर खड़े सुरक्षाकर्मियों के साथ भी बुरा बर्ताव किया। सुरक्षाकर्मी किसी के पक्ष में नहीं थे लेकिन विपक्षी सांसदों ने उनके साथ भी बदतमीजी की।

यह भी पढ़े:NEET PG 2021 का जारी हुआ काउंसलिंग का शेड्यूल, जाने कब शुरू होगा आवेदन।

केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने भी विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग MONSOON SESSION 2021 को बर्बाद करने की पूरी कोशिश में थे। हमने कई बार विपक्ष के लोगों से अपील की और चर्चा करने की गुजारिश भी की थी। विपक्ष के द्वारा सरकार पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है कि सरकार चर्चा नहीं करना चाहती है लेकिन हम चर्चा करने को तैयार थे।

यह भी पढ़े:LOK – SABHA में उम्मीद के मुताबिक काम नहीं हुआ, फिर अनिश्चित काल के लिए क्यों हुआ स्थगित ?

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)