जंतर मंतर पर चल रहे कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन में किसानों के समर्थन में आज विपक्षी नेताओं का एक दल उनसे मिलने पहुंचा है। इस दल में लगभग सभी विपक्षी पार्टियों के नेता को शामिल किया गया है। राहुल गांधी के मार्गदर्शन में विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल संसद से दोपहर करीब 12:30 बजे बस के माध्यम से जंतर मंतर के लिए रवाना हुआ।
कई दिनों से किसान चला रहे ही किसान संसद
आपको बता दें बीते कुछ दिनों से किसानों ने जंतर मंतर पर किसान संसद चला रहे हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक किसानों की संसद जंतर मंतर पर लगाते हैं। किसान इस जंतर मंतर पर चल रहे सांसद से केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे। इसी बीच कांग्रेसी सांसद और पूर्व कांग्रेसी अध्यक्ष राहुल गांधी भी किसानों के समर्थन में आज जंतर-मंतर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर विपक्ष हिंदुस्तान के सभी किसानों को अपना समर्थन देने आए हैं।
केजरीवाल , मायावती और ममता की पार्टी ने बनाई है दुरी
विपक्ष के साथ ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस मायावती की बीएसपी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की कोई भी नेता शामिल नहीं है। राहुल गांधी के साथ जंतर मंतर पर विपक्ष के इस प्रदर्शन में किसानों का साथ देने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे, संजय राऊत, मनोज झा, डीएमके के शिवा समेत कई अन्य विपक्षी नेता शामिल हैं। विपक्षी सांसद किसानों के समर्थन में Save farmers, Save India का नारा लगा रहे हैं।
Opposition leaders join farmers at Jantar Mantar, Delhi in their protest against farm laws.
TMC, BSP and AAP are not participating in the Opposition's protest against farm laws. pic.twitter.com/zpx0UgazCW
— ANI (@ANI) August 6, 2021
किसानो से मिलने के पहले राहुल गांधी ने की थी एक बैठक
किसानों के समर्थन में जाने से पहले राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं के साथ एक किसान मुद्दे को लेकर एक बैठक की। कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट होना बेहद जरूरी है। सभी विपक्षी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के साथ राहुल गांधी ने बैठक के दौरान कहा की किसान, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए और देश को बचाना है तो विपक्ष को एक साथ रहना जरूरी है। आपको बता दें कि संसद की कार्यवाही पिछले कई दिनों से ठप चल रही है और उसमें मुद्दा पेगासस और किसान बिल ही है।
यह भी पढ़े: Tokyo Olympics 2021: बजरंग पुनिया क़ो मिली जीत, एक कदम मेडल की ओर