एक तरफ देश के लोग कोरोना से लड़ रहे है तो दूसरी तरफ महंगाई से। कोरोना महामारी के बीच सरकार ने लोगों को महंगाई (LPG CYLINDER PRICE) का एक बड़ा झटका दिया है। मोदी सरकार एक तरफ उज्जवला योजना 2.0 के तहत रसोई कनेक्शन देने में लगी है। लेकिन दूसरी तरफ रसोई गैस के सिलेंडर के दामों (LPG CYLINDER PRICE) में बढ़ोतरी करती चली जा रही है। महीने के पहले दिन ही सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दिया है।
हर राज्य में अलग – अलग होते है रसोई के दाम
विषय सूची
हर महीने तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडरों के दामों की समीक्षा करती रहती हैं। इन गैस सिलेंडरों पर हर राज्यों में अलग-अलग टैक्स भी लगाया जाता है, जो राज्य के हिसाब से अलग-अलग होता है। अलग राज्यों में अलग-अलग टैक्स के वजह से एलपीजी के दाम अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो जाते हैं। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी (LPG CYLINDER PRICE) किया है।
25 रूपये हुआ है इजाफा (LPG CYLINDER PRICE)
इस बढ़ोतरी के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹25 का इजाफा कर दिया है जबकि 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹75 का बढ़ोतरी हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो 14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर ₹859.50 से बढ़कर 884.50 रूपये हो गया है जबकि चेन्नई में सिलेंडर के दाम ₹875.50 से बढ़कर ₹900.50 हो गया है।
यह भी पढ़े: UPCATET RESULT 2021 हुआ जारी, UG में पीलीभीत के मुनीर जबकि PG में कन्नौज की मोनिका ने किया टॉप।
कमर्शियल सिलेंडर में भी 75 रूपये की वृद्धि (LPG CYLINDER PRICE)
देश की राजधानी दिल्ली के कमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो अब 1693 रूपये में लोगों को कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलेंगे। वहीं कोलकाता में सिलेंडर के दाम ₹1772 हो गए, जबकि मुंबई में ₹1628 है।
राहुल गाँधी ने सरकार पर कसा तंज
गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि (LPG CYLINDER PRICE) होने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर तंज कसा है। मोदी सरकार पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला खुद मित्र छाया में सो रहा है। लेकिन अन्याय के खिलाफ देश एकजुट हो रहा है। राहुल गांधी ने सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है।
राहुल गाँधी ने ट्वीट में दामों के बढ़ोतरी का दिखाया रिकॉर्ड
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में किस महीने में दामों की कितनी वृद्धि हुई उसके हिसाब से उन्होंने 1 ट्वीट के माध्यम से लोगों को बताया। आपको बता दें सरकार मौजूदा समय में कुछ ग्राहकों को 1 वर्ष में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर पर सब्सिडी देती है। इसके बावजूद अगर ग्राहक 12 सिलेंडर से ज्यादा कि सुविधा लेना चाहता है तो वह बाजार मूल्य पर ले सकता है।
जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला ख़ुद मित्र-छाया में सो रहा है…
लेकिन अन्याय के ख़िलाफ़ देश एकजुट हो रहा है।#IndiaAgainstBJPLoot pic.twitter.com/ifFJVeUg7W— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 1, 2021
हर महीने होते है गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि (LPG CYLINDER PRICE)
आपको बता दें हर महीने गैस सिलेंडर के दाम बदलाव होता रहता है। गैस सिलेंडर के रामू को औसतन अंतरराष्ट्रीय बेंच मार्क और विदेशी विनियम दरों के बदलाव जैसे कुछ महत्वपूर्ण कारण है जो निर्धारित करते हैं।
यह भी पढ़े: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेटो से संन्यास ले लिया है!
2 thoughts on “LPG CYLINDER PRICE : सरकार ने लोगों को दिया महंगाई का एक और झटका रसोई गैस के दामों में की भारी बढ़ोतरी।”