NTA JEE MAIN RESULT 2021 : NTA ने JEE MAIN परीक्षा परिणाम किया घोषित, 17 छात्रों ने हासिल किया है 100 परसेंटाइल ।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (NTA JEE MAIN RESULT 2021) के सत्र 3 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। परीक्षा में 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले 17 छात्र शामिल हैं। इन 17 छात्रों में से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 4 छात्र, जबकि दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से 2 छात्र 100 परसेंटाइल का स्कोर प्राप्त किए हैं। वही कर्नाटक, बिहार, राजस्थान के 1-1 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया। जेईई मेन 2021 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट NTA JEE MAIN RESULT 2021 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए देख सकते हैं।

JEE MAIN RESULT 2021
JEE MAIN RESULT 2021 CHECK HERE

यह भी पढ़े: महेंद्र सिंह धोनी पर ट्विटर ने किया बड़ी कार्यवाही, ट्विटर पर सक्रीय न होने की वजह से अकाउंट से हटाया ब्लू टिक।

अपना JEE MAIN RESULT 2021 कैसे देखें?

1. सबसे पहले छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए NTA JEE MAIN RESULT 2021 के आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको JEE MAIN RESULT 2021 नाम की एक लिंक प्राप्त होगी उस पर क्लिक करना होगा।

3. आप जैसे ही लिंक क्लिक करेंगे आपसे आपके कुछ विवरण मांगे जाएंगे जैसे आवेदन संख्या आपको भरना होगा।

4. अपना विवरण भरने के बाद स्क्रीन पर आपका NTA JEE MAIN RESULT 2021 दिख जाएगा।

5. छात्र इस परीक्षा परिणाम को भविष्य में इस्तेमाल करने हेतु इसका प्रिंट आउट भी लेकर रख सकते हैं।

यह भी पढ़े: Business Updates: कर्ज के बोझ तले दबे आइडिया – वोडाफोन कंपनी, मुश्किल वक्त में चेयरमैन ने छोड़ा साथ, क्या बंद हो सकती ये कंपनी?

334 शहरों में कुल 915 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे

NTA द्वारा कराई गई JEE MAIN 2021 की परीक्षा में इस बार करीब 7.09 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। इन सभी छात्रों के लिए भारत के 334 शहरों में करीब 915 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जबकि बहरीन, कोलंबो, दोहा, दुबई, कुआलालंपुर, काठमांडू ,लागोस, मस्कट, शारजाह, रियाद, सिंगापुर और कुवैत जैसे 12 अन्य शहरों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

यह भी पढ़े: जॉनसन एंड जॉनसन : भारत में आपात इस्तेमाल के लिए जॉनसन एंड जॉनसन ने मांगी भारत सरकार से मंजूरी, इसकी एक ही डोज है पर्याप्त।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में देर से हुई JEE MAIN 2021 की परीक्षा

NTA ने बताया कि कुछ जगहों पर बाढ़ की वजह से परीक्षा को अगस्त में आयोजित किया गया। इसमें महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित जिले शामिल है जैसे कोल्हापुर, पालघर, रत्नागिरी, सांगली, रायगढ़ और सतारा में करीब 1899 छात्रों की परीक्षा 3 और 4 अगस्त 2021 को कराई गई थी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की वजह से यह छात्र 25 और 27 जुलाई को परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाए थे।

यह भी पढ़े: जाने कब आयोजित होगी CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए इंप्रूवमेंट एग्जाम, देखें पूरी डिटेल्स।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)