PM NARENDRA MODI ने कहा 2.5 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन लेकिन बुखार एक राजनितिक पार्टी को आ गयी, जाने मोदी ने ऐसा किसको कहा ?

कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM NARENDRA MODI) अपना 71 वा जन्म दिवस मना रहे थे। उनके जन्मदिन के अवसर पर ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी। भारत ने दुनिया में 1 दिन के अंदर सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इससे पहले चीन में दो करोड़ 24 लाख लोगों को 1 दिन में वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड था जिसको भारत ने कल तोड़ते हुए 2 करोड़ 25 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई।

यह भी पढ़े: पंजाब में खेला होबे : पंजाब से कैप्टन (CAPTAIN AMRINDER SINGH) हो सकते है क्लीन बोल्ड, नए बल्लेबाज की तलाश जारी।

कल का दिन मेरे लिए भावुक क्षण था – PM NARENDRA MODI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM NARENDRA MODI) ने इस बेहतरीन कार्यों को याद करते हुए कहा कि यह जन्मदिन उनके लिए अविस्मरणीय और भावुक क्षण बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM NARENDRA MODI) ने देश की जनता को इस वैक्सीन रिकॉर्ड के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जन्मदिन तो बहुत आए और गए पर वह मन से हमेशा इन चीजों से लिप्त रहे हैं इन सभी चीजों से दूर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी (PM NARENDRA MODI) ने कहा कि इतनी आयु में कल का दिन मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला था।

वैक्सीन 2.5 करोड़ लोगों को लगी साइड इफेक्ट्स एक राजीनीतिक पार्टी को आ गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM NARENDRA MODI) ने 2.5 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगने के बाद कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों को वैक्सीन के साइड इफेक्ट के रूप में बातें करते हुए मैंने सुना है। लेकिन कल जब मेरे जन्मदिन के अवसर पर ढाई करोड़ लोगों को वैक्सीन दी गई तो एक राजनीतिक पार्टी को बुखार आ गया। जाहिर सी बात है एक राजनीतिक पार्टी कांग्रेस पार्टी ही है।

यह भी पढ़े: GST Council की 45 वी बैठक में DIESEL – PETROL को लेकर हुई चर्चा, अभी इसको GST के दायरे में लाने का सही समय नहीं, दवाओं पर हुआ अहम फैसला।

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर कसा था तंज

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से टीकाकरण का महा अभियान के रूप में मनाया गया। इसी टीकाकरण के महा अभियान के तहत 17 सितंबर को देश में करीब ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगा दी गई आपको बता दें वैक्सीन महा अभियान की कामयाबी के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा था।

यह भी पढ़े: SCO SUMMIT TODAY: SCO सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, हथियारों के दम पर बनी है तालिबान सरकार, जाने अमेरिका और पाक पर क्या बोले पीएम मोदी।

टीकाकरण के लिए PM NARENDRA MODI के जन्म दिन का इन्तजार क्यों ? 

कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम ने तंज कसते हुए कहा इतनी बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन के लिए पीएम के जन्मदिन का इंतजार क्यों किया गया? चिदंबरम के मुताबिक अगर मोदी का जन्मदिन 31 दिसंबर को होता तो क्या ढाई करोड़ वैक्सीनेशन के लिए साल के अंतिम दिन का इन्तजार होता? चिदंबरम ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी शासित राज्य उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और कर्नाटक पीएम के जन्मदिन पर परफॉर्म अच्छा करते हैं और रोजाना की औसत से ज्यादा वैक्सीन लगा देते है। लेकिन इन्हीं राज्यों का परफारमेंस बाकी अन्य दिनों में सामान्य रहता है। काश प्रधानमंत्री मोदी अपना जन्मदिन हर रोज मनाते।

PM NARENDRA MODI

राहुल गाँधी ने भी PM NARENDRA MODI पर किया जुबानी हमला 

कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी ने भी तंज कसते हुए कहा कि और भी दिन दो करोड़ वैक्सीनेशन का इंतजार है। देश में इसी रफ्तार के साथ वैक्सीनेशन लगने चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा के डॉक्टर से बातचीत करते हुए बताया वैक्सीन लगने के बाद रिएक्शन होता है बुखार आता है ऐसा डॉक्टर कहते हैं।

मोदी ने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि जब देश के चिकित्साकर्मियों ने ढाई करोड़ लोगों को टीका लगाई तो इनमे से किसी को रिएक्शन आता है तो मैं समझ सकता हूं। लेकिन ऐसा मैं पहली बार सुन रहा हूं कि ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी और कल रात के 12:00 बजे के बाद एक पॉलिटिकल पार्टी को इस वैक्सीन का रिएक्शन हो जाता है। उस पार्टी को बुखार चढ़ गया। क्या इसका कोई लॉजिक हो सकता है?

यह भी पढ़े: Nipah Virus Test Kit को मिली मंजूरी, इस टेस्ट किट से की जा सकती 30 बिमारियों के टेस्ट, जाने कौन सी तकनिकी पर करती है काम ये टेस्ट किट।

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)