UP Free Laptop Yojana 2021 की देखे सूची, क्या आप भी इस योजना के लिए है पात्र? स्नातक और परास्नातक के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट।

तकनीकी के विकास एवं शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी फ्री लैपटॉप योजना 2021 (UP Free Laptop Yojana 2021) का शुभारंभ कर रही है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी मेधावी छात्राओं और छात्रों को लैपटॉप वितरण किया जाएगा। इस योजना के तहत सभी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप निशुल्क प्रदान किया जाएगा। 

यह भी पढ़े: Nirmala Sitharaman ने डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर दिया बड़ा बयान, केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर सोचने की जरूरत, कांग्रेस पर भी बोला हमला।

स्नातक , परास्नातक और डिप्लोमा जैसी डिग्री धारकों को भी मिलेगा UP Free Laptop Yojana 2021 का लाभ

इस योजना के तहत पहले सिर्फ कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को लैपटॉप देने की तैयारी थी लेकिन अब राज्य सरकार इसमें कुछ अन्य पाठ्यक्रमों को भी जोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 अगस्त 2021 को इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार अब 3000 करोड़ रुपए की लागत लगाकर प्रदेश के सभी नौजवानों को जो स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा व अन्य तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उन्हें इस योजना (UP Free Laptop Yojana 2021) के तहत जोड़कर स्मार्टफोन, टेबलेट आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह भी पढ़े: High blood pressure (hypertension) की वजह से बढ़ रहा है Dementia का खतरा, जाने क्या है Dementia? कैसे करे बचाव ?

UP Free Laptop Yojana 2021 का लाभ लेने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र छात्राओं के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता पड़ेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को इन दस्तावेजों को बनवाने होंगे जिसमें –

1. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

2. पहचान पत्र

3. जाति प्रमाण पत्र

4. निवास प्रमाण पत्र

5. आय प्रमाण पत्र

6. जन्मतिथि प्रमाण पत्र

7. पासपोर्ट साइज फोटो

8. मोबाइल नंबर और

9. बैंक खाता विवरण 

UP Free Laptop Yojana 2021 का लाभ लेने के लिए इन आसान स्टेप्स से करे ऑनलाइन आवेदन

इसके आवेदन करने के लिए आपको इन आसान स्टेप्स की जरूरत होगी।

1. सबसे पहले आपको यूपी फ्री लैपटॉप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://up.gov.in/ पर जाना होगा।

2. आपके सामने एक होम पेज खुल कर आएगा।

3. उस होम पेज पर आपको यूपी फ्री लैपटॉप योजना का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करना होगा।

4. इस पर क्लिक करते ही अप्लाई नाउ का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।

5. इसके बाद आपके सामने एक पंजीकरण का फॉर्म खुलकर सामने आ जाएगा।

6. इस फॉर्म में आपसे कुछ जानकारियां पूछी जाएंगी जैसे नाम, पता, उम्र आदि भरे।

7. इसके बाद में आप सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करें।

8. इसके बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करें और इस प्रकार आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

9. भविष्य के इस्तेमाल के लिए आप अपने फॉर्म को प्रिंटआउट करके जरूर रखें।

UP Free Laptop Yojana

UP Free Laptop Yojana 2021 की सूची, अगर आपके भी 65 से 70% है अंक तो आप इस सूची में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना (UP Free Laptop Yojana 2021) के अंतर्गत राज्य के छात्र छात्राओं की तकनिकी चिंता को देखते हुए सरकार ने इस योजना का शुभारंभ किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा उन छात्रों को फ्री लैपटॉप दिया जाएगा जो उत्तर प्रदेश के दसवीं और बारहवीं के छात्र है। इस लैपटॉप योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र-छात्राओं के पास कम से कम 65 से 70% तक के अंक होने चाहिए। इस योजना का लाभ उठाने वाले छात्रों की पात्रता 10वीं या 12वीं पास होनी चाहिए।

यह भी पढ़े: UP Free Laptop Yojana: फ्री लैपटॉप योजना का फॉर्म कैसे भरे ? कितने परसेंट वालों को मिलेगा इस योजना लाभ? प्रदेश सरकार के मंत्री ने दिया बड़ा बयान, नर्शिंग के छात्रों को भी किया जा सकता है शामिल।

ध्यान देने योग्य बाते

आप सभी प्रिय पाठकों को मैं बताना चाहता हूँ की उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने अब तक इस UP Free Laptop Yojana 2021 के लिए कोई लिंक एक्टिवेट नहीं किया है जिससे आप आवेदन कर सके। बहुत जल्द सरकार के द्वारा एक लिंक दिया जाएगा और उस लिंक की मदद से आप ऊपर बताये गए आसान स्टेप्स से अपना आवेदन घर बैठे कर सकते है। बाकी इसके जुड़े हर अपडेट आप तक हम सबसे पहले पहुचाने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़े: Lakhimpur Kheri Voilence : लखीमपुर से निकली चिंगारी लखनऊ तक पहुंची, कई दिग्गज नेताओं को पुलिस ने किया अरेस्ट तो कुछ हाउस अरेस्ट किये गए, अब तक 8 की मौत, पढ़े पूरी अपडेट।

6 thoughts on “UP Free Laptop Yojana 2021 की देखे सूची, क्या आप भी इस योजना के लिए है पात्र? स्नातक और परास्नातक के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट।”

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)